{"_id":"5a5614ab4f1c1b44198b5dd0","slug":"161515590827-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रशर मालिकों की हड़ताल लगातार जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रशर मालिकों की हड़ताल लगातार जारी
Updated Wed, 10 Jan 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
पुलिस और क्रशर मालिकों के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। क्रशर मालिकों की हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। जिला भर में 28 क्रशरों पर कामकाज पूरी तरह बंद रहा। क्रशर पर काम न होने से भवन निर्माण सामग्री मिलना मुश्किल हो गया है। संघ के जिलाध्यक्ष डिंपल ठाकुर ने कहा कि संघ गैर कानूनी तरीके से खनन करने वालों के खिलाफ है।
क्रशर मालिक सरकारी नियमों का पालन कर रहे हैं और कानून के अनुसार काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्रशर से सस्ती निर्माण सामग्री उपलब्ध करवाई जा रही है। वहीं सैकड़ों परिवारों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप रोजगार मुहैया करवाया जा रहा है। डिंपल ठाकुर ने कहा कि भविष्य में भी क्रशर संघ पूरी तरह से पुलिस, खनन विभाग और प्रशासन के आदेशों का पालन करते हुए काम करेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से ट्रक चालकों को ओवरलोडिंग के नाम पर परेशान किया जा रहा है। पुलिस माल ढुलाई कर रहे वाहनों को सारे कागजात और बिल होने के बावजूद बंद कर रही है। सभी क्रशर मालिकों के पास क्रशर संबंधित सारी मंजूरियां सभी विभागों की ओर से दी गई हैं। खनन दिन की रोशनी में कायदे-कानूनों के अनुसार किया जा रहा है। हर क्रशर बिजली बिल के हिसाब से सरकार को करोड़ों रुपये रॉयल्टी और राजस्व अदा कर रहे हैं। सभी क्रशरों को पर्यावरण विभाग से मंजूरी भी मिली हुई है।
विज्ञापन