{"_id":"5a23e91e4f1c1b59678bfd5d","slug":"161512302878-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग बच्चों की सेवा ही ईश्वरीय सेवा: डा. हरजिंदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग बच्चों की सेवा ही ईश्वरीय सेवा: डा. हरजिंदर
Updated Sun, 03 Dec 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मैहतपुर (ऊना)।
ऊना के डॉक्टर हरजिंदर ने विश्व दिव्यांगता दिवस पर रविवार को बतौर मुख्यातिथि बाबू जगजीवन राम संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में विशेष बच्चों के प्रति समाज के लोगों को आगे आकर उन्हें सामान्य बच्चों की तरह मुख्यधारा में जोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं के प्रसव को लेकर अस्पताल के खर्च से बचने के लिए ग्रामीणों में भ्रांतियां हैं, उसे लेकर आगे चलकर नवजात शिशुओं के लिए अनेक तरह की दिक्कतें पेश आती हैं।
उन्होंने कहा कि बीजेआर संस्थान अक्षम बच्चों को सक्षम बनाने की दिशा में जो काम कर रहा है, यह एक मिसाल है। खुद धर्मपत्नी के साथ समाजसेवा के अनेक कार्यों में जुड़े डॉ. हरजिंदर पौधरोपण से लेकर कैंसर पीड़ितों की मदद और अनेक युवाओं को शिक्षित करने के कार्य में लगे हुए हैं। बीजेआर संस्थान के चेयरमैन एवं ईएनटी सर्जन डॉ. केआर आर्य ने कहा कि वह बाबू जगजीवन राम के जीवन से प्रभावित हैं और लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार के निर्देशों पर संस्थान से जुड़कर समाज के निर्धन एवं विशेष वर्ग के उत्थान में जुटे हैं।
विज्ञापन
पिछले तकरीबन 20 सालों से हिमाचल, पंजाब से लेकर अन्य राज्यों में भारतीय पुनर्वास परिषद के सहयोग से संस्था समाज में विशेष बच्चों की सेवा के कार्य को कर रही है। संस्थान की प्रबंध निदेशक डॉ. शकुंतला आर्य ने कहा कि जमा दो की शिक्षा के बाद युवक-युवतियों को अन्य कोर्स करने के साथ-साथ संस्थान में चलाए जा रहे कोर्सेज करने के लिए आना चाहिए जिससे उनके लिए रोजगार के अवसर मिल सकें। साथ ही दिव्यांग बच्चों की सेवा का सुअवसर में प्राप्त होगा। इस मौके पर करण खन्ना, नरेश भाटिया, जेपी मीलू, गुलफान अहमद, एचएस सहगल, गुरप्रीत सिंह, बीबी शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन