फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   ऊना सदर में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा शुरू

ऊना सदर में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा शुरू

Wed, 06 Mar 2019 10:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 10:44 PM IST
विज्ञापन
ऊना सदर में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने ऊना विधानसभा में बुधवार को सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा शुरू की। सत्ती ने लोअर देहलां से वाहन को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।

इस योजना के अंतर्गत ऊना विस क्षेत्र के लोगों को घर-द्वार पर मोबाइल वैन से स्वास्थ्य की जांच की सुविधा मिलेगी। वैन में 40 प्रकार के टेस्ट तथा दवाइयां भी नि:शुल्क उपलब्ध हैं। सत्ती ने कहा कि यह मोबाइल वैन क्षेत्र के ग्रामीण और दूर दराज इलाकों में जाकर लोगों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच करेगी। मरीजों को दवाइयां भी मुफ्त दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि सांसद स्वास्थ्य सेवा से न केवल जरूरतमंद लोगों को घर-द्वार चिकित्सा सुविधा मिलेगी बल्कि चिकित्सीय जांच पर होने वाले खर्च से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन


सत्ती ने ऊना विधानसभा क्षेत्र को सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की सुविधा देने के लिए सांसद अनुराग ठाकुर का क्षेत्र वासियों की ओर से आभार व्यक्त किया। इस योजना के अंतर्गत अब ऊना जिला में कुटलैहड़ और चिंतपूर्णी विस क्षेत्र के लोगों को घर-द्वार सुविधा मिल रही है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बलबीर बग्गा, अमृत भारद्वाज, अविनाश मेनन, युवा नेता सुमित शर्मा, शिव वत्स, सुरेश मेनन, पुनीत कौशल, दिलबाग, निशा, रीता देवी, ममता देवी, नीलम, मलकीयत सिंह, संत कौशल, चित्र सिंह, शिव मेनन, कार्तिक, जोगिंदर, भुल्लर, जगत सिंह देहल सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed