फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   टीकाकरण पर प्रस्ताव पारित करेंगी पंचायतें

टीकाकरण पर प्रस्ताव पारित करेंगी पंचायतें

Tue, 26 Feb 2019 10:35 PM IST
sandeep kumar sandeep kumar
Updated Tue, 26 Feb 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
टीकाकरण पर प्रस्ताव पारित करेंगी पंचायतें
टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। अतिरिक्त उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने हर पंचायत में बच्चों के टीकाकरण का प्रस्ताव पारित करने के आदेश दिए हैं। पंचायत यह प्रस्ताव पारित करेगी कि जन्म लेने वाले हर बच्चे का टीकाकरण होगा।

उन्होंने अधिकारियों को झुग्गी-झोपड़ियों में पैदा होने वाले बच्चों का भी टीकाकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा छूटना नहीं चाहिए। यह बात सुनिश्चित करना अधिकारियों का दायित्व है। एकीकृत बाल विकास परियोजना (आईसीडीएस) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त ने यह बात ऊना में कही।
विज्ञापन


अरिंदम ने आईसीडीएस की जिला स्तरीय निगरानी एवं समीक्षा समिति की बैठक में कहा कि इस परियोजना का मकसद 6 साल तक बच्चों में पोषण और स्वास्थ्य स्थिति में सुधार लाना है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी पांच खंडों में इस परियोजना के अंतर्गत 1357 आंगनबाड़ी केंद्र और 7 मिनी आंगबाड़ी केंद्र चल रहे हैं। इनके माध्यम से लगभग 30,000 बच्चों और 7600 गर्भवती और दूध पिलाने वाली माताओं के स्वास्थ्य की देखभाल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिरिक्त उपायुक्त ने आईसीडीसी की जिला स्तरीय पोषण समिति की बैठक भी ली। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास के जिला प्रोग्रामिंग अफसर सतनाम सिंह, उप निदेशक बागवानी सुधीर कुमार शर्मा, जिला परियोजना अधिकारी एसएसई देवेंद्र सिंह, जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. सुभाष चांदला, सहायक अभियंता आईपीएच एचएस ठाकुर, सीएमओ कार्यालय में जिला परियोजना अधिकारी डॉ. एस मनकोटिया, सीडीपीओ हरीश मिश्रा, जिला पंचायत अधिकारी रमन शर्मा, बीडीओ अंब अभिषेक मित्तल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed