फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   अमित शाह के ऊना दौरे को लेकर तैयारियां शुरू

अमित शाह के ऊना दौरे को लेकर तैयारियां शुरू

Tue, 15 Jan 2019 10:22 PM IST
sandeep kumar sandeep kumar
Updated Tue, 15 Jan 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
अमित शाह के ऊना दौरे को लेकर तैयारियां शुरू
अमित शाह

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। रक्कड़ कॉलोनी के विश्राम गृह में जिला भाजपा की बैठक सोमवार देर शाम जिलाध्यक्ष बलवीर बग्गा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पंचायती राजमंत्री वीरेंद्र कंवर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, सांसद अनुराग ठाकुर, प्रदेश भाजपा सह मीडिया प्रभारी हरिओम भनोट, विधायक राजेश ठाकुर, बलवीर चौधरी, उद्योग निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार, हमीरपुर के संगठन मंत्री संजीव कटवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में 28 जनवरी को पन्ना प्रमुख के सम्मलेन को लेकर चर्चा गई। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इस दौरान सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जिम्मेवारियां सौंपी गईं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सपताल सिंह सत्ती ने कहा कि ऊना के इंदिरा मैदान में 28 जनवरी को पन्ना प्रमुख सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मलेन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


सत्ती ने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के पन्ना प्रमुख सम्मलेन में 30 हजार कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि मंडी और सोलन के बाद यह तीसरा पन्ना प्रमुख सम्मेलन है। इसके बाद कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में भी पन्ना प्रमुख सम्मलेन आयोजित किया जाएगा। सत्ती ने कहा कि लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत पन्ना प्रमुख सम्मलेन अहम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा ने 2019 के चुनावों के लिए शंखनाद कर दिया है। कार्यकर्ताओं में जोश है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का गौरव बढ़ा है। हर वर्ग के लिए योजनाएं बनाई हैं। उन्होंने कहा कि जिला भाजपा की बैठक में पन्ना प्रमुख सम्मलेन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारियां सौंपी गई है। जल्द ही सम्मेलन के लिए गठन भी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र और प्रदेश की नीतियों को पहुंचाएं। सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र की योजनाएं घर-द्वार पर पहुंच रही हैं। उन्होंने पदाधिकारियों को केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी। इस अवसर पर यशपाल राणा, विजय चौधरी, रमेश भडोलिया, मनोहर लाल, शाम सिंह मिन्हास, राममूर्ति शर्मा, जसविंद्र गोगा, नर्मदा जसवाल, रजनी मनकोटिया, बलविंदर गोल्डी, बलराम बबलू सहित अन्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed