{"_id":"5c38bd83bdec22737c28fdf8","slug":"151547222403-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा विभाग ने निरीक्षण में पकड़ा गुरुजी का फरलो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा विभाग ने निरीक्षण में पकड़ा गुरुजी का फरलो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निरीक्षण के दौरान स्कूलों से गैरहाजिर मिले गुरुजी
शिक्षा विभाग के निरीक्षण विंग ने पकड़ी सरकारी स्कूलों में चल रही शिक्षकों की मनमर्जी
आठ स्कूलों में नरारद मिले शिक्षक, कुछ स्कूलों में समय से पहले की जा रही छुट्टी
निरीक्षण विंग ने विभाग को सौंपी औचक निरीक्षण की रिपोर्ट
मणिकुमार सरोआ
ऊना। शिक्षा विभाग के निरीक्षण विंग ने पिछले दिनों जिला के विभिन्न सरकारी विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इसमें निरीक्षण विंग के अधिकारियों ने कई विद्यालयों में प्रधानाचार्य और शिक्षकों को बिना सूचना गैरहाजिर पाया। वहीं, अनुपस्थित गुरुजनों ने अवकाश के लिए शिक्षा विभाग से कोई भी स्वीकृति नहीं ली थी। निरीक्षण विंग के अधिकारियों ने जिला के विभिन्न विद्यालयों से अनुपस्थित अध्यापकों के नाम दर्ज कर उच्च अधिकारियों को इसकी रिपोर्ट सौंप दी है। साथ ही विभाग के इस औचक निरीक्षण के दौरान कई स्कूल अध्यापकों के विद्यालय आने का टाइमटेबल भी खराब देखा गया। इससे विंग के अधिकारियों और सदस्यों ने लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की। साथ ही कुछ स्कूलों में देखा गया कि स्कूलों प्रबंधन की ओर से विद्यालय में शिक्षा प्राप्त करने आ रहे विद्यार्थियों को समय से पहले ही छुट्टी कर घर भेज दिया गया। स्कूल प्रबंधन की लापरवाही देखकर निरीक्षण विंग अधिकारी ने स्कूल प्रभारी और अध्यापकों को इस तरह की लापरवाही न बरतने के लिए सख्त निर्देश दिए। वहीं, निरीक्षण विंग के जिला अधिकारी और उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक बीआर धीमान ने बताया कि चिह्नित स्कूलों की ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों से दो दिन के भीतर एक्शन टेकन रिपोर्ट मांगी गई है। स्कूलों में विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करने में अध्यापकों और स्कूल प्रभारियों की किसी भी लापरवाही को नजर अंदाज नहीं किया जाएगा।
शिक्षकों की हिंदी पर भी उठे सवाल
निरीक्षण विंग ने औचक निरीक्षण के दौरान विभिन्न स्कूलों में दीवारों पर विद्यार्थियों को प्रेरित करने के लिए लिखे उदाहरण, मुहावरे और कहावतों आदि में भी त्रुटियां पाई गई। इसके बाद विंग अधिकारी और सदस्यों से शिक्षकों को हिंदी के उदाहरण, मुहावरे और कहावतों में भी गलतियां होने पर खरी-खोटी सुननी पड़ी।
आठ स्कूलों पर होगी कार्रवाई
निरीक्षण विंग की ओर से तैयार की गई औचक निरीक्षण रिपोर्ट में शिक्षकों के बंक पर होने, शिक्षकों की समयसारिणी खराब होने, स्कूल प्रबंधन की ओर से विद्यार्थियों को समय से पहले छुट्टी करने सहित विद्यालयों की शिक्षा प्रणाली में अन्य खामियां पाए जाने पर जिला के आठ स्कूलों के प्रधानाचार्यों और अध्यापकों पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इनमें उच्च विद्यालय भैरा, बडूही, भलौण, सीसे स्कूल चौकी मन्यार अंबेहड़ा, तलमेहड़ा और राजकीय प्राथमिक स्कूल अंबेहड़ा, बडूही आदि शामिल हैं।