{"_id":"5b2cf1684f1c1b6a4d8b7ee1","slug":"151529672040-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नता के पैंसों पर ही वाहवाही लूट रहे सती: रायजादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नता के पैंसों पर ही वाहवाही लूट रहे सती: रायजादा
Updated Fri, 22 Jun 2018 06:24 PM IST
विज्ञापन
जनता के पैसों पर वाहवाही लूट रहे सत्ती : रायजादा
सत्ती पर जनता को गुमराह करने का लगाया आरोप, कहा- दम है तो सीएम से विशेष बजट लाएं
न्यायालय के आदेशों के बाद शुरू हुआ सड़कों की टारिंग का काम
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। विधायक सतपाल रायजादा ने कहा कि पूर्व विधायक सतपाल सत्ती जनता के पैसों पर वाहवाही लूटने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमुडा कॉलोनी में जिन सड़कों पर वह 35 लाख खर्च करने की बात कर रहे हैं, वह पैसा जनता का ही है। हिमुडा के पास जो पैसा था, उसे विकास कार्यों में लगाने के लिए न्यायालय ने निर्देश दिए हैं। इसके तहत कॉलोनी में सड़कों की टारिंग का काम करवाया जाएगा। रायजादा ने कहा कि पूर्व विधायक बताएं कि उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए जयराम सरकार से कितना पैसा दिलवाया। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में सांसद अनुराग ठाकुर और सतपाल सिंह सत्ती ने ऊना-संतोषगढ़ रोड पर सड़क मरम्मत का जो काम नारियल फोड़ कर शुरू करवाया, वह कहां तक पहुंचा। महज दो किलोमीटर के बाद ही वह काम बंद करवा दिया गया। सतपाल सिंह रायजादा ने कहा कि भाजपा अवैध खनन करने वालों को पुलिस के साथ मिलकर संरक्षण दे रही है। संतोषगढ़ रोड पर स्वां में शाम ढलते ही खनन कारोबार शुरू हो जाता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी कि वह समय रहते नींद से जागे और अवैध खनन पर कार्रवाई करे। रायजादा ने कहा कि जरूरत हुई तो अवैध खनन के धंधे का पर्दाफाश करवाने के लिए कांग्रेस अब संतोषगढ़ रोड पर सीसीटीवी कैमरे लगाएगी।