{"_id":"59a991a74f1c1b15278b4cd8","slug":"151504285095-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकारण के बाद बिगड़ी बच्चों की तबीयत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकारण के बाद बिगड़ी बच्चों की तबीयत
Updated Fri, 01 Sep 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। खसरा-रूबेला टीकाकरण अभियान के बीच जिले में टीकाकरण के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने के मामले बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को भी टीकाकरण के बाद दो बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। इसके चलते दोनों को अस्पताल में दाखिला करवाया गया है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग इसको लेकर बच्चों में घबराहट का होना बता रहा है। जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम जिले के गांव चरोला के स्कूल में बच्चों का टीकाकरण कर रही थी। इसी बीच चरोला निवासी दिक्षाती तथा जगजीवन कौर की टीका लगने के बाद सेहत बिगड़ गई। चिकित्सकों के अनुसार बच्चों की सेहत टीका लगने से घबराहट होने पर बिगड़ी है। इसके बाद दोनों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती कराया गया था, जहां पर इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने दोनों का उपचार दिया। हालांकि, दोनों बच्चों की सेहत में पहले से सुधार है। इससे पहले भी अभियान की शुरुआत में छह मामले सामने आए थे, जबकि अब तक आठ मामले सामने आ चुके हैं। उधर, जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. निखिल ने कहा कि खसरा रूबेला टीकाकरण अभियान के तहत जिन बच्चों को टीका लगाया गया है, वे सभी बच्चे पूरी तरह से सुरक्षित हैं। टीके का कोई भी नकारात्मक प्रभाव बच्चे की सेहत पर नहीं है। जिन बच्चों की सेहत बिगड़ रही है वे बच्चे टीके का नाम सुनकर ही घबरा जाते हैं। ऐसे में उनका स्वास्थ्य खराब हो जाता है अन्यथा टीका पूरी तरह से सुरक्षित है।
विज्ञापन