{"_id":"599718d14f1c1bba518b45c7","slug":"151503074513-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला और युवक को सांप ने डसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला और युवक को सांप ने डसा
Updated Fri, 18 Aug 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। जिला के बंगाणा और अंब में पेश आए दो अलग-अलग मामलों में एक महिला समेत युवक को सांप ने डस लिया। गंभीर हालत में दोनों को उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार पहला मामला बंगाणा उपमंडल के सुखनेहड़ा गांव का है, जहां अजय वीरवार को अपने गांव के घर के पास मौजूद था कि इस दौरान एक सांप ने उसे डस दिया। सांप के डसने के बाद अजय की हालत एकाएक बिगड़ने लगी। परिजनों ने अजय को बिना देर किए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया, जहां पर उसके स्वास्थ्य में पहले से काफी सुधार आया है। दूसरे मामले में अंब में भी निम्मी देवी को भी एक सांप ने डस लिया। निम्मी देवी घर के समीप काम कर रही थी कि इतने में अचानक उसे एक सांप ने उसे डस लिया। परिजनों ने तुरंत निम्मी को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार के बाद निम्मी के स्वास्थ्य में भी सुधार आया है। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि सांप के डसने के बाद दोनों को परिजनों ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया है। फिलहाल, उसकी हालत खतरे से बाहर है।
कृपया मिठाइयों की खबर में जोड़ें
इनसेट
उधर, सीएमओ प्रकाश दड़ोच का कहना है कि मामला उनके ध्यान में आया है। उन्होंने कहा कि मौके का निरीक्षण कर गंदगी वाली मिठाई बेचने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कृपया मिठाइयों की खबर में जोड़ें
इनसेट
उधर, सीएमओ प्रकाश दड़ोच का कहना है कि मामला उनके ध्यान में आया है। उन्होंने कहा कि मौके का निरीक्षण कर गंदगी वाली मिठाई बेचने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन