फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   मानसून में बंद नहीं होंगे अधिकारियों के फोन

मानसून में बंद नहीं होंगे अधिकारियों के फोन

Thu, 22 Jun 2017 10:35 PM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
मानसून में बंद नहीं होंगे अधिकारियों के फोन
ऊना। मानसून सीजन को लेकर जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में वीरवार को उपायुक्त विकास लाबरू की अध्यक्षता में मानसून और आपदा प्रबंधन को लेकर जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। डीसी ने कहा कि किसी भी आपदा के दौरान सभी विभाग तत्परता के साथ कार्य करना सुनिश्चित करें, जिससे आपदा के कारण होने वाले जान-माल की हानि को कम किया जा सके। उन्होंने सभी एसडीएम से अपने स्तर पर वालंटियरों को चिन्हित करके उन्हें आपदा प्रबंधन के बारे में प्रशिक्षण दिलवाने के निर्देश दिए और सभी अधिकारियों से अपने मोबाइल हमेशा ऑन रखने को कहा, जिससे किसी भी आपातकालीन स्थित में उनसे संपर्क किया जा सके। डीसी ने बताया कि जिले में जिला आपदा प्रबंधन प्लॉन तैयार करके सभी विभागों को उपलब्ध करवाने के साथ-साथ जिला की वेबसाइट पर भी डाला जा चुका है। उन्होंने बताया कि जिला आपदा प्रबंधन योजना की तरह ही उपमंडल स्तर पर एसडीएम की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन योजना तैयार की गई है। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को किसी भी आपदा के दौरान जिला आपदा प्रबंधन योजना के इस्तेमाल करने पर बल दिया। डीसी ने कहा कि प्रशासन ने विभिन्न विभागों को किसी भी आपदा से निपटने के लिए उपकरण मुहैया करवाए हैं। इन्हें वे समय-समय पर चेक करें। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन के लिए धन की कोई कमी नहीं है तथा आपदा प्रबंधन महज कुछेक विभागों तक ही सीमित नहीं है बल्कि इसमें प्रत्येक विभाग की भूमिका अहम है। उन्होंने आईपीएच विभाग के अधिकारियों को बरसाती मौसम को ध्यान में रखते हुए पेयजल स्रोतों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा समय-समय पर निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने नगर परिषद ऊना के अधिकारियों को परिषद क्षेत्र में बंद पड़ी नालियों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

नदी-नालों के पास से हटने के निर्देश
डीसी ने जिले के किसी भी क्षेत्र में नदी-नालों और खड्डों के आसपास रहने वाले लोगों से अपील की है कि वह समय रहते सुुरक्षित स्थानों पर चले जाएं, जिससे बरसात के दौरान होने वाले किसी भी संभावित खतरे से सुरक्षित रह सकें। इसके अतिरिक्त लोगों को चेतावनी देने के लिए नदी-नालों के आसपास चेतावनी बोर्ड भी लगाए जा रहे हैं। उपायुक्त ने सभी विभागीय अधिकारियों को मानसून मौसम को ध्यान में रखते हुए एहतियाती कदम उठाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

डीसी और एसडीएम कार्यालयों में कंट्रोल रूम स्थापित
डीसी ने बताया कि आगामी मानसून मौसम को देखते हुए उपायुक्त कार्यालय सहित सभी एसडीएम कार्यालयों में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिए गए हैं, जो 24 घंटे कार्य करेंगे। जिला हेडक्वार्टर में स्थापित कंट्रोल रूम में आपातकालीन स्थिति में दूरभाष नंबर 225045, 225046, 225049 और 225052 पर संपर्क किया जा सकता है। उपायुक्त ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के निर्देश भी दिए। बैठक में एडीएम सुखदेव सिंह, एएसपी मदन कौशल, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, एसडीएम बंगाणा दिले राम धीमान, एसडीएम अंब बच्चन सिंह, डीएफओ आरके डोगरा, सीएमओ डॉ. प्रकाश दड़ोच, जिला राजस्व अधिकारी गौरव महाजन के अतिरिक्त जिले के तहसीलदार, होमगार्ड, लोक निर्माण, आईपीएच और स्थानीय निकायों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed