फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   सीबीएसई नतीजों में बेटियों का परचम

सीबीएसई नतीजों में बेटियों का परचम

Thu, 02 May 2019 11:11 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
सीबीएसई नतीजों में बेटियों का परचम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। सीबीएसई स्कूलों के वीरवार को घोषित जमा दो के नतीजों में जिले की बेटियों ने परचम लहराया है। दर्जनों बेटियों ने 90 फीसदी से ऊपर परसेंटाइल हासिल कर स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है। वहीं लड़कों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सीबीएसई परिणाम में धाक जमाई है।

गौरतलब है कि इससे पहले हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के परिणाम में भी जिले की बेटियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर नाम रोशन किया। वीरवार को घोषित हुए नतीजों में वीपीएस स्कूल की कशिश ने 95.06 प्रतिशत जबकि वीपीएस के ही पारस ने 95 प्रतिशत नंबर हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है। वहीं डीएवी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के भी बहुत से विद्यार्थियों ने 90 फीसदी से ऊपर नंबर हासिल किए हैं। डीएवीसीपीएस में दीपांशु ने 94 प्रतिशत जबकि दीपिका ने 93 प्रतिशत जबकि ख्याति ने 92.8 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वहीं डीएवी अंबोटा और एसएसआरवीएम स्कूल के बच्चों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


एसएसआरवीएम स्कूल में बच्चों ने 95 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। जिले के अन्य निजी स्कूलों में भी बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इसमें खास यह है कि 90 प्रतिशत परसेंटाइल हासिल करने वालों में बेटियों का आंकड़ा ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed