फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   ऊना में भरे जाएंगे शारीरिक शिक्षकों के पद

ऊना में भरे जाएंगे शारीरिक शिक्षकों के पद

Thu, 10 Jan 2019 10:42 PM IST
sandeep kumar sandeep kumar
Updated Thu, 10 Jan 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
ऊना में भरे जाएंगे शारीरिक शिक्षकों के पद
TEACHER - फोटो : SELF

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। जिले में शारीरिक शिक्षा शिक्षक के आठ पद अनुबंध के आधार पर बैच वाइज भरे जाएंगे। इनमें सामान्य श्रेणी के तीन, सामान्य आईआरडीपी का एक, ओबीसी का एक, ओबीसी आईआरडीपी का एक, एससी का एक तथा एससी आईआरडीपी का एक पद शामिल है।


इन पदों को भरने के लिए रोजगार कार्यालय ने भी डाटा एकत्रित करना शुरू कर दिया है। जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया कि सामान्य वर्ग के तीन पदों के लिए बैच 2001, सामान्य आईआरडीपी के एक पद के लिए बैच 2002, ओबीसी सामान्य के लिए बैच 2001, ओबीसी आईआरडीपी के लिए बैच 2003, अनुसूचित जाति के लिए बैच 2001 तथा अनुसूचित आईआरडीपी के लिए बैच 2004 से भरा जाना है। उन्होंने बताया कि शारीरिक शिक्षा शिक्षक के लिए शैक्षणिक योग्यता 50 प्रतिशत अंकों के साथ दस जमा दो तथा शारीरिक शिक्षा में दो वर्ष का डिप्लोमा अथवा शारीरिक शिक्षा में स्नातक की डिग्री उत्तीर्ण की हो।

विज्ञापन

 

उन्होंने बताया कि भूतपूर्व सैनिकों के लिए शैक्षणिक योग्यता जमा दो पास और आर्मी स्कूल ऑफ फिजिकल एजुकेशन पुणे से पीटीआई का कोर्स उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि जिन अभ्यर्थियों को अभी तक काल लैटर प्राप्त नहीं हुए हैं और दर्शाए बैच से संबंधित हैं वे 11 जनवरी तक संबंधित रोजगार कार्यालय में रोजगार प्रमाण पत्र सहित संपर्क करना सुनिश्चित कर लें। साथ ही ऐसे आवेदकों से भी आह्वान किया है कि जिन अभ्यर्थियों के नाम रोजगार कार्यालय में दर्ज हैं और यदि उनका नाम उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा की वेबसाइट पद दर्शाई गई सूची में है अथवा जिनको कार्यालय की तरफ से काल लैटर पहुंच गए हैं, उनको रोजगार कार्यालय में आने की आवश्यकता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed