फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   ऊना में 2020 तक क्षयरोग पर नियमंण करें : डीसी

ऊना में 2020 तक क्षयरोग पर नियमंण करें : डीसी

Sat, 20 Oct 2018 10:29 PM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
ऊना में 2020 तक क्षयरोग पर नियमंण करें : डीसी
भारत में टीबी

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। शहर में शनिवार को मुख्यमंत्री क्षयरोग निवारण योजना के तहत एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस का आयोजन जिला प्रशासन और इंडियन मेडिकल संगठन ऊना के सहयोग से हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने की। कार्यक्रम में विश्व स्वास्थ्य संगठन के सलाहकार डॉ. रविंद्र, डॉ. अशोक भारद्वाज, डॉ. सतीश पुंडीर और टीवी सेनीटोरियम धर्मपुर सोलन की टीम ने टीबी के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कार्यक्रम में आए निजी अस्पतालों के एमबीबीएस, एमडी और एमएस को टीबी की जांच, उपचार और सूचना के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर राज्य अध्यक्ष डॉ. एसके नंदा, जिला आईएमए अध्यक्ष डॉ. राकेश अग्निहोत्री और महासचिव डॉ. सुरिंद्र सिंह सूर्या और भूतपूर्व जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. आरएस डढवाल ने भी विचार रखें।
विज्ञापन


उपायुक्त राकेश प्रजापति ने निजी चिकित्सकों को क्षय रोग की जांच और उपचार को लेकर एक मूवमेंट के तौर पर कार्य करने के लिए आह्वान किया। उन्होंने जिला में 2020 तक क्षयरोग पर नियंत्रण करने का भी लक्ष्य रखा। उन्होंने कहा कि जिला ऊना में मेडिकल स्टोरों पर टीबी की निजी दवाई पर पूर्ण रूप से प्रबंध करने का आह्वान किया है और स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से क्षयरोग की दवाई का प्रावधान करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपायुक्त ने सभी निजी चिकित्सकों से प्रदेश में 2022 तक क्षयरोग नियंत्रण पर पाने के सहयोग की अपील की। इस अवसर पर जिला के लगभग 40 चिकित्सकों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed