{"_id":"5b7d7b2542c792464109d3d3","slug":"141534950181-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"35 दिन से 108 एंबुलेंस बंद, लोग तंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
35 दिन से 108 एंबुलेंस बंद, लोग तंग
Updated Wed, 22 Aug 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर के जिला अस्पताल में खड़ी 108 एंबुलेंस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। एफआरयू अस्पताल दौलतपुर चौक में 108 एंबुलेंस खराब होने से आपातकालीन सेवा बंद है और मरीज तंग हैं। 18 जुलाई को दौलतपुर चौक में 108 एंबुलेंस के इंजन में आग लग गई थी।
इस घटना के एक महीने बाद भी एंबुलेंस ठीक नहीं की गई है। इससे मरीजों को अस्पताल तक पहुंचने के लिए 108 एंबुलेंस गाड़ी की सुविधा नहीं मिल रही। यद्यपि संबंधित एजेंसी की ओर से निकटवर्ती अस्पताल से उक्त सेवा की वैकल्पिक व्यवस्था करवाई जा रही है। लेकिन वह पर्याप्त सुविधा नहीं दे पा रही। व्यापार मंडल के प्रधान राजीव राजू, सतपाल सिंह, संजय, विनोद ने मांग की कि दौलतपुर चौक अस्पताल में 108 एंबुलेंस सुविधा बंद होने से लोगों को आर्थिक एवं मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि एंबुलेंस खराब हुए एक माह से ऊपर का समय हो चुका है लेकिन इसको ठीक करवाने के लिए धीमी गति से कार्य हो रहा है जो कि तर्कसंगत नहीं है। उन्होंने मांग की है कि शीघ्र दौलतपुर चौक अस्पताल में 108 एंबुलेंस की स्थाई व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
इस बारे में 108 एंबुलेंस सेवा के प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि दौलतपुर चौक अस्पताल की 108 एंबुलेंस के इंजन में आग लगने से काफी नुकसान हुआ है। इसकी मरम्मत करवाई जा रही है। एक या दो दिन तक ठीक होने की आस है। उन्होंने बताया कि वैकल्पिक व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने बताया कि 48 घंटे के भीतर स्थाई व्यवस्था शुरू हो जाएगी।