फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   स्वच्छता को बनाएं जिंदगी का अहम हिस्सा: कृतिका

स्वच्छता को बनाएं जिंदगी का अहम हिस्सा: कृतिका

Sat, 28 Apr 2018 06:04 PM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 06:04 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छता को बनाएं जिंदगी का अहम हिस्सा: कृतिका
स्वच्छता को बनाएं जिंदगी का अहम हिस्सा : कृतिका
विज्ञापन

ग्राम स्वराज दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम, अतिरिक्त उपायुक्त रहीं मुख्यातिथि
बेहतरीन काम करने वाली पंचायतों को किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना।
अतिरिक्त उपायुक्त ऊना कृतिका कुलहरी ने कहा कि स्वच्छता को जिंदगी का एक अहम हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि उन्हें न केवल अपने घर व आस-पड़ोस को ही स्वच्छ रखना है बल्कि संपूर्ण पंचायत भी साफ-सुथरी रखने के प्रयास करने चाहिए। कुलहरी ने जिला परिषद सभागार ऊना में ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय ग्राम स्वराज दिवस कार्यक्रम में कहा कि स्वच्छता के अभाव में हमारा परिवेश दूषित होता है। वहीं मक्खियों-मच्छरों के पनपने से बीमारियों का खतरा भी रहता है। उन्होंने लोगों से खुले में शौच न जाने और विभिन्न पेयजल स्रोतों को गंदा न करने की नसीहत दी। कुलहरी ने कहा कि 14 अप्रैल से पांच मई तक ग्राम स्वराज अभियान चलाया जा रहा है। छह चुने गांवों में कैलाश नगर, चतेहड़ बूहल, गगरेट, लडोली, खड्ड खास और सासन शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 30 अप्रैल को आयुष्मान भारत दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन विशेष ग्राम सभाएं होंगी। वहीं दो मई को किसान कल्याण दिवस पर कृषि, बागवानी, पशु और मछली पालन से जुड़ी योजनाओं के बारे में जागरूक किया जाएगा। पांच मई आजीविका दिवस के तौर पर मनाया जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना तथा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के पात्रों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। खंड स्तर पर सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए हर विकास खंड से दो-दो पंचायतों को भी पुरस्कृत किया। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत बेहतर कार्य के लिए बीडीओ ऊना और बीडीओ हरोली को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। परियोजना अधिकारी एवं उपनिदेशक डीआरडीए राजेंद्र गौतम ने एडीसी व अन्य अतिथियों का स्वागत किया।

इस मौके पर परियोजना अधिकारी एवं उपनिदेशक डीआरडीए राजेंद्र गौतम के अलावा जिला पंचायत अधिकारी रमण कुमार शर्मा, डीएफएससी एलएस कनेट, अधिशाषी अभियंता बिजली बोर्ड एके शर्मा, बीडीओ राजकुमार, मनोज कुमार, बीडीसी अध्यक्षा रानी गिल के अतिरिक्त कई अधिकारी और पंचायतों के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed