फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   ड्यूटी पर नशे में धुत मिला हेड कांस्टेबल, सस्पेंड

ड्यूटी पर नशे में धुत मिला हेड कांस्टेबल, सस्पेंड

Thu, 08 Mar 2018 10:47 PM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
ड्यूटी पर नशे में धुत मिला हेड कांस्टेबल, सस्पेंड

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
पुलिस लाइन के औचक निरीक्षण के दौरान नशे में धुत मिले एक हेडकांस्टेबल को पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा ने निलंबित कर दिया। एसपी ने मामले के बारे में पुलिस लाइन प्रभारी सब इंस्पेक्टर से भी जवाब तलबी की है। संतोषजनक उत्तर न मिलने पर एसपी ने एसआई के खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने के निर्देश दिए। दोनों मामलों की जांच डीएसपी हेडक्वार्टर अशोक वर्मा को सौंपी है।


जानकारी के अनुसार एसपी ने पुलिस लाइन झलेड़ा स्थित कार्यालय में वीरवार सुबह 11 बजे अचानक दबिश दी। इससे कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान एसपी ने ड्यूटी पर तैनात एक हेडकांस्टेबल को नशे की हालत में देखा। गहनता से जांच करने पर एसपी ने उसे शराब के नशे में पाया और तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया। एसपी ने मामले के संबंध में आरोपी हेडकांस्टेबल के वरिष्ठ और पुलिस लाइन प्रभारी सब इंस्पेक्टर से जवाब तलबी की है। एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि ड्यूटी में कोताही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस लाइन के मामले में हेड कांस्टेबल के खिलाफ निलंबन आदेश जारी किया गया है। लाइन प्रभारी के खिलाफ भी विभागीय जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed