{"_id":"5a2d2c0e4f1c1b8e698c0e15","slug":"141512909838-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद हो अंतर्राजातीय विवाह प्रोत्साहन राशि: ब्राह्मण सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद हो अंतर्राजातीय विवाह प्रोत्साहन राशि: ब्राह्मण सभा
Updated Sun, 10 Dec 2017 06:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मैहतपुर (ऊना)।
जिला ब्राह्मण सभा ने अंतरजातीय विवाह में दी जाने वाले प्रोत्साहन राशि को बंद करने की जोरदार मांग उठाई है। सभा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों के इस निर्णय से समाज में जातीय असमानता आ रही है और समाज में जात-पात का जहर घुल रहा है। रविवार को स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र के सेवा सदन में जिला कार्यकारणी की बैठक जिला अध्यक्ष पंडित पीसी शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें केंद्र और राज्य सरकारों से मांग संबंधी प्रस्ताव पारित किया गया।
प्रस्ताव में अंतरजातीय विवाहों पर प्रोत्साहन राशि में वृृद्धि को लेकर कड़ी आपत्ति दर्ज करवाई गई। सभा अध्यक्ष पंडित पीसी शर्मा ने कहा कि सियासी दल एक ओर तो समाज में जाति-पाति को खत्म करने की बातें करते हैं, वहीं दूसरी जाति में शादी करने को लेकर समाज में युवक-युवतियों को उकसा रहे हैं। सियासी दलों के इस निर्णय से समाज में अनेक विकृतियों जन्म ले रहीं हैं। बैठक में मौजूद समस्त पदाधिकारियों ने केंद्र एवं राज्य सरकारों की इस बात को लेकर कड़ी आलोचना की।
विज्ञापन
सभा ने एक अन्य प्रस्ताव पारित किया जिसमें संतोषगढ़ में भगवान परशुराम मंदिर निर्माण कार्य को जल्द शुरू किए जाने बात कही गई है। पदाधिकारियों ने आम राय से प्रस्ताव को पारित कर मंदिर निर्माण का श्रीगणेश उचित मुहूर्त में करने का प्रस्ताव किया। इस दौरान ब्राह्मण सभा के पूर्व प्रदेश महासचिव पंडित शिव किशोर वासुदेव, जिप सदस्य पंकज सहोड़, पंडित राकेश चब्बा, पवन सहोड़, पंडित शांति स्वरूप, कांता शर्मा, सभा की महिला विंग की प्रदेश उपाध्यक्ष मीना शर्मा समेत अनेक अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन