{"_id":"5cc1e7f0bdec2214530fc1df","slug":"131556211696-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसाल, नारी और त्यूड़ी स्कूलों का औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसाल, नारी और त्यूड़ी स्कूलों का औचक निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। उपायुक्त ऊना राकेश कुमार प्रजापति ने वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसाल, केंद्र प्राथमिक पाठशाला नारी तथा उच्च विद्यालय त्यूड़ी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जहां स्कूलों में उपलब्ध मूूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया तो वहीं बच्चों के साथ संवाद भी स्थापित किया।
उपायुक्त ने बच्चों से सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें आत्मविश्वास को मजबूती प्रदान करने व कड़ी मेहनत कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। वहीं स्कूल में अध्यापकों द्वारा बच्चों को दी जा रही शिक्षा एवं विभिन्न शिक्षण गतिविधियों बारे भी जानकारी हासिल की। इसके अलावा उन्होंने स्कूल में उपलब्ध मूलभूत शैक्षिक ढांचे को भी बारीकी से देखा। अध्यापकों से उपलब्ध सुविधाओं का बेहतरीन इस्तेमाल करते हुए बच्चों को वर्तमान समय की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए शिक्षित करने पर बल दिया।
डीसी ने त्यूड़ी स्कूल में अध्यापकों के अथक प्रयासों से निर्मित गणित प्रयोगशाला का भी निरीक्षण किया तथा इसमें गहरी रुचि भी दिखाई। इसके अलावा स्कूल में किए जा रहे प्रयासों को भी बारीकी से देखा तथा सराहा। उन्होंने नारी प्राथमिक स्कूल में उपलब्ध मूलभूत ढांचे का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर डाइट के प्रधानाचार्य देवेंद्र चौहान सहित स्कूल के अध्यापक मौजूद रहे।