{"_id":"5bbe313a867a55282d141d1b","slug":"131539191098-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीओ कार्यालय में इंटरनेट ठप, काम रुके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीओ कार्यालय में इंटरनेट ठप, काम रुके
Updated Wed, 10 Oct 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
internet
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना। आरटीओ कार्यालय में चार दिनों से बीएसएनएल सेवा ठप है। हैरानी की बात है कि आरटीओ कार्यालय के पास बीएसएनएल सुविधा के अलावा अन्य कोई भी विकल्प नहीं है।
आजकल निजी कंपनियां उपभोक्ताओं को अनलिमिटड डाटा दे रही हैं। फिर भी आरटीओ कार्यालय सिर्फ बीएसएनएल की सेवाओं के सहारे धीमी रफ्तार से चल रहा है। इसका खामियाजा वाहन चालक, बस चालकों सहित अन्य लोगों को झेलना पड़ रहा है। बुधवार को आरटीओ कार्यालय आए मुकेश, रमन, राम, कमल और बलविंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें वाहनों की फाइलें जमा करवाने तथा आरसी, लाइसेंस और वाहनों के परमिट से संबंधित कार्य करवाने थे। बीएसएनएल सेवा ठप होने से उन्हें 10 मिनट के कार्य के लिए तीन से चार घंटे का समय बर्बाद करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
इससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आरटीओ अधिकारियों को चाहिए कि वह बीएसएनएल सेवा के सहारे न बैठकर अन्य कंपनियों की इंटरनेट सेवा के प्रयोग की सरकार से मांग रखें। इससे लोगों और वाहन चालकों को काम कराने के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
वैकल्पिक सेवा मांगी : आरटीओ
आरटीओ एमएल धीमान ने बताया कि बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा बाधित होने की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी है। आरटीओ कार्यालय में बेहतर इंटरनेट सेवा के लिए किसी कंपनी की भी ऑप्शन मांगी है। इससे बीएसएनएल सेवा के ठप होने पर दूसरी कंपनी के इंटरनेट का प्रयोग किया जा सके।