फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   वार्ड तीन की गलियां बेहद तंग

वार्ड तीन की गलियां बेहद तंग

Sun, 07 Oct 2018 10:12 PM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
वार्ड तीन की गलियां बेहद तंग
गंदा नाला नहीं किया कवर  - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे

एसडी शर्मा

विज्ञापन

मैहतपुर (ऊना)। वार्ड तीन में पुराने घरों के चलते गलियां संकरी है। रास्ते इतने तंग हैं कि जनाजा ले जाना भी मुश्किल भरा हो जाता है।

वार्ड में गाड़ी तो दूर लोगों के दोपहिया वाहन भी घर तक नहीं पहुंच पाते हैं। समूचे बाजार के गंदे पानी का नाला इसी वार्ड से जाता है। नाले का ज्यादातर हिस्सा खुला होने से बदबू और गंदगी की समस्या की समस्या लोगों के लिए परेशानी बनी है। वार्ड तीन के प्रवेशद्वार तक ही दोपहिया वाहन आ पा रहे हैं। जैसे-जैसे वार्ड के अंदर दाखिल होते हैं, वार्ड की गलियां और ज्यादा संकरी होती चली जाती हैं। इतनी संकरी कि अर्थी निकालने में भी काफी मुश्किल पेश आती है। गली के महज 27 इंच चौड़ा होने के कारण दोनों लोगों का साथ चलना भी मुनासिब नहीं है।

स्थानीय नागरिकों केवल कृष्ण, मिस्त्री रामपाल, शशिपाल, शादी लाल तथा धर्मपाल के मुताबिक बुजुर्गों के समय से बिना किसी योजना के बनाए गए मकानों के चलते आज उनकी युवा पीढ़ी को परेशानी उठानी पड़ रही है। वह चाहकर भी गाड़ी अथवा दोपहिया वाहन अपने घर तक नहीं ले जा पाते हैं। रिश्तेदार भी उनके यहां आने से कतराते हैं। वार्ड में सालों पहले सीवरेज की लाईनों को तो दबा दी गई, लेकिन सीवरेज के कनेक्शन आज तक नहीं हो पाए।
विज्ञापन


मुख्य बाजार से आने वाले गंदे पानी के नाले का कुछ हिस्सा कवर किया गया है, लेकिन ज्यादातर हिस्सा अभी भी खुला है। स्थानीय निवासी अशोक कुमार, चमन लाल, सतीश कुमार, दर्शना देवी, शीला देवी तथा मोहित का कहना है कि अगर नाले को मुख्य सड़क में आरबीएल के पुल तक कवर कर दिया जाए, तो न केवल उनके लिए सड़क सुविधा मिल जाएगी, बल्कि घरों के नजदीक गाड़ी भी पहुंचने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाले के लिए बन रही योजना : मंजू
नगर परिषद अध्यक्ष मंजू चंदेल ने कहा कि वार्ड तीन के पार्षद हरीश कुमार ने बहुत काम करवाएं हैं। गंदे नाले को पूरा कवर कर दिया जाए, इसकी योजना पर काम चल रहा है। संकरी गली की समस्या पुराने समय में बनी आबादी के चलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed