फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   अधिकारी नुकसान का जायजा लेने फील्ड में जुटें: कंवर

अधिकारी नुकसान का जायजा लेने फील्ड में जुटें: कंवर

Fri, 28 Sep 2018 09:36 PM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
अधिकारी नुकसान का जायजा लेने फील्ड में जुटें: कंवर
लठियाणी/ऊना। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बंगाणा उपमंडल के सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे वर्षा के कारण क्षेत्र में हुए नुकसान का जायजा लेने फील्ड में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि वर्षा से प्रभावित परिवारों की पूरी रिपोर्ट तैयार करें तथा प्रभावितों को जल्द से जल्द फौरी राहत प्रदान करें। कंवर शुक्रवार को बंगाणा में उपमंडल स्तर के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को वर्षा के कारण क्षेत्र में लोगों की फसलों, जमीनों, घरों को हुए नुकसान का पूरा आकलन करने को कहा। जिससे प्रभावित परिवारों को समय पर राहत पहुंचाई जा सके। उन्होंने कहा कि वर्षा के कारण बंगाणा उपमंडल के कई गांवों में बिजली, पेयजल व सड़कें प्रभावित हुई हैं। इसके अलावा जिन गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है उसे भी जल्द से जल्द दुरुस्त करने के लिए बिजली बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को उप-मंडल में क्षतिग्रस्त मकानों का पूरा ब्यौरा एकत्रित करने तथा मुख्यमंत्री आवास योजना के माध्यम से प्रभावितों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी 5 व 6 अक्तूबर को वे स्वयं अधिकारियों के साथ विधानसभा के वर्षा प्रभावित क्षेत्रों को दौरा कर स्थिति का जायजा लेंगे। बैठक में एसडीएम बंगाणा संजीव कुमार, बीडीओ सोनू गोयल सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed