{"_id":"5a2528cf4f1c1b0d698bfd6d","slug":"131512384719-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजेआर संस्थान ने नवाजे समाजसेवी डॉक्टर दंपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजेआर संस्थान ने नवाजे समाजसेवी डॉक्टर दंपति
Updated Mon, 04 Dec 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मैहतपुर (ऊना)।
दिव्यांग जनों की सेवा को ईश्वरीय सेवा मानने वाले ऊना के डॉक्टर संपत्ति को बाबू जगजीवन चैरिटेबल संस्थान ने सम्मानित किया। दिव्यांगता दिवस पर मुख्यातिथि के तौर पर सपत्नी आए डॉ. हरजिंदर को बीजेआर संस्थान के चेयरमैन डॉ. केआर आर्य एवं संस्थान की प्रबंध निदेशक डॉ. शकुंतला आर्य ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया।
डा. आर्य ने कहा कि समाजसेवा के क्षेत्र में डा. हरजिंदर एवं उनकी धर्मपत्नी जो पुनीत कार्य कर रहे हैं, उसकी मिसाल बहुत कम देखने को मिलती है। खुद डा. हरजिंदर का मानना है कि वह और उनकी पत्नी विभिन्न क्षेत्रों में पांच सौ से आठ सौ तक पौधों को रोप चुके हैं। 20 से ज्यादा अति निर्धन युवक-युवतियों की पढ़ाई का खर्च उठाने वाले इस डॉक्टर दंपति का मानना है कि कैंसर पीड़ित निर्धन लोगों की मदद के लिए वह हर समय तैयार रहते हैं।
विज्ञापन