फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   विधायक कालिया ने किया नलकूप का उदघाटन

विधायक कालिया ने किया नलकूप का उदघाटन

Wed, 28 Jun 2017 10:20 PM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
विधायक कालिया ने किया नलकूप का उदघाटन
गगरेट (ऊना)। विस क्षेत्र गगरेट के कुठेड़ा जसवालां में बुधवार को विधायक राकेश कालिया ने नलकूप का उद्घाटन किया। विधायक राकेश कालिया ने पंप का बटन दबाकर विधिवत रूप से नलकूप का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक राकेश कालिया ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि इस सिंचाई नलकूप के निर्माण पर करीब 37.47 लाख रुपये खर्च हुए हैं। नलकूप से करीब 35 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि विस क्षेत्र में जनता को पेयजल और सिंचाई का पानी देने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। गगरेट विधानसभा क्षेत्र में सैकड़ों की संख्या में अब तक हैंडपंप लगाए जा चुके हैं। विधायक ने कहा कि नलकूप लगाने का मुख्य उद्देश्य नलकूपों के माध्यम से गांवों में किसानों को सिंचाई के लिए आसानी से पानी उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि नलकूप के लिए जल्द 63 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। इस अवसर पर नंबरदार कर्मचंद, अजय ठाकुर, देवी लाल, अजेश बबलू, उपप्रधान रोहित सैलरी, सूबेदार विचित्र सिंह, उमेश ठाकुर, बख्तावर सिंह, संजय ठाकुर, आईपीएच के एसडीओ अश्विनी बंसल, एसडीओ अश्विनी चौधरी, सुखविंद्र सिंह, नीरज कुमार, नरेश वर्धन, अरुण ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed