{"_id":"5ae4739b4f1c1b350b8b6ff8","slug":"121524921243-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहचान पत्र न लिया तो रद होगा पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहचान पत्र न लिया तो रद होगा पंजीकरण
Updated Sat, 28 Apr 2018 06:44 PM IST
विज्ञापन
पहचान पत्र न लिया तो रद्द होगा पंजीकरण
टाउन वेंडिंग समिति ने की बैठक, नप अधिकारी प्रेम चंद रहे मौजूद
शहर के 147 रेहड़ी-फड़ी वालों ने लिए पहचान पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना।
नगर परिषद ऊना में रेहड़ी-फड़ी वालों के लिए टाउन वेंडिंग समिति की बैठक की गई। इसकी अध्यक्षता नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी प्रेम चंद ने की। ऊना शहर में रेहड़ी-फड़ी के आजीविका अधिकार, पहचान पत्र, रेहड़ी-मार्केट विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से फैसले लिए कि 2016 में किए सर्वेक्षण में 181 रेहड़ी-फड़ी वाले पंजीकृत किए थे। सार्वजनिक सूचना दिए जाने के बाद भी मात्र 147 रेहड़ी-फड़ी वालों ने पहचान पत्र लिए हैं। बैठक में निर्णय लिया गया के बचे पहचान पत्रों को रद्द करने और शहर में मौजूद रेहड़ी-फड़ी वालों को अस्थायी पहचान-पत्र ही दिए जाएंगे जिनकी वैधता मात्र तीन माह होगी। अस्थायी पहचान पत्र नगर परिषद में आवेदन करके लिए जा सकते हैं। जिसके लिए आवेदन कर्ता को आधार कार्ड और दो फोटो देनेे होंगे। स्थायी व अस्थायी पहचान पत्र दोनों पर मासिक 354 रुपये तहबाजारी ली जाएगी। शहरी आजीविका मिशन के प्रबंधक मयंक ने बताया कि तहबाजारी इकट्ठा करने का कार्य नगर परिषद की सहमति से शहरी आजीविका केंद्र को दिया है। उन्होंने बताया कि सरकार रेहड़ी-फड़ी के लिए दी जमीन पर एक माह में विस्तार परियोजना रिपोर्ट बनाकर मार्केट बनाने का काम शुरू करवाया जाएगा। इस मौके पर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी प्रेम चंद, कनिष्ठ अभियंता राजेंद्र, राजविंद्र और वीरेंद्र उपस्थित थे।