फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   423 कृषकों को बांटे मृदा स्वास्थ्य कार्ड

423 कृषकों को बांटे मृदा स्वास्थ्य कार्ड

Wed, 06 Dec 2017 10:25 PM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
 423 कृषकों को बांटे मृदा स्वास्थ्य कार्ड

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
विश्व मृदा दिवस पर ऊना में खंड स्तर जागरुकता शिविर लगाए गए। शिविर में किसानों को मिट्टी जांच के बारे में जागरूक करने के साथ-साथ मृदा स्वास्थ्य कार्ड भी बांटे गए। परियोजना निदेशक आत्मा डॉ. वीआर तक्खी ने बताया कि ऊना विकास खंड का कार्यक्रम उनकी अध्यक्षता में गांव भडोलियां कलां (मलाहत) पंचायत में आयोजित किया गया। इसमें 73 कृषकों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड बांटे गए।

इस शिविर में कृषि विकास अधिकारी प्यारो देवी नेे किसानों को खाद और उर्वरकों का भरपूर लाभ उठाने के लिए मिट्टी की जांच अवश्य कराने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि खादों के संतुलित प्रयोग करने से फसलों की उपज में न केवल बढ़ोतरी होती है बल्कि धन की बचत के साथ-साथ अनाज की गुणवत्ता भी बढ़ती है। बंगाणा विकास खंड का कार्यक्रम हटली पंचायत में आयोजित किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में जिला कृषि अधिकारी एसके शर्मा ने लगभग 100 किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड बांटे। अंब विकास खंड का कार्यक्रम चक्क सराए पंचायत में किया गया। इसमें उप परियोजना निदेशक डॉ. आरएस जसरोटिया ने किसानों को मिट्टी जांच के फायदे समझाए और लगभग 150 किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गगरेट खंड का कार्यक्रम ग्राम पंचायत जोह में कार्यक्रम कृषि विकास अधिकारी डॉ. ज्योति रंजन ने किसानों का मार्गदर्शन किया। 100 कृषकों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड बांटे। हरोली विकास खंड का कार्यक्रम ग्राम पंचायत हरोली में कृषि विकास अधिकारी लेख राज संधू की अध्यक्षता में किया गया। किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड बांटने के साथ-साथ मिट्टी के नमूनों की जांच के फायदे समझाए।


इस अवसर पर विषयवाद विशेषज्ञ डॉ. वाईएस गुलेरिया, कृषि विकास अधिकारी पवन कुमार, कृषि प्रसार अधिकारी सोमराज, राजा राम, सुनीता शर्मा, विजय कुमार, अश्विनी कुमार, ममता, राम कुमार, अमन व जसवंत सिंह सहायक कृषि विकास अधिकारी बलदेव शर्मा, बलदेव शर्मा, अशोक कुमार, पवन कुमार, रजत दत्ता सहायक तकनीकी प्रबंधक ओंकार सिंह उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed