{"_id":"59ec8d2d4f1c1bce538b8950","slug":"121508674861-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"35 युवाओं ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
35 युवाओं ने किया रक्तदान
Updated Sun, 22 Oct 2017 06:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। श्री गुरु रविदास महासभा इकाई ऊना ने देहलां गांव में रक्त दान शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा के उपप्रधान नवीन महेश ने की। अधिवक्ता नरेश कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। शिविर में करीब 35 युवाओं ने रक्तदान किया।
इसके अलावा 40 युवाओं का खून जांचा गया। प्रधान नरेश कुमार ने कहा कि खूनदान महादान है, जो अमूल्य है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि इस पुण्य कार्य मे सभी बढ़चढ़ कर हिस्सा लें ताकि आप किसी की जिंदगी बचा सकें। उन्होंने कहा कि अगर भविष्य में किसी को खून की जरूरत पड़ती है, तो महासभा उन्हें अपने माध्यम से खून उपलब्ध करवाएगी। अधिवक्ता हिमांशु विश्वामित्र को भी रक्त दान के लिए सम्मानित किया गया।
इस मौके पर हरिचंद संधु, प्रीतम चंद संधु, बलदेव कुमार, रविकांत, बलराम कुमार, गुरवचन, अमरीक सिंह, राज कुमार, मेहर, पंकज, हनीश बंगड़ तथा अक्षय सहित अन्य भी उपस्थित रहे।