{"_id":"59a991b44f1c1b1d278b4df7","slug":"121504285108-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिश्न 60 को लेकर भाजपा आईटी सैल तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिश्न 60 को लेकर भाजपा आईटी सैल तैयार
Updated Fri, 01 Sep 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र भाजपा आईटी सेल की बैठक में मिशन 60 को लेकर रणनीति तैयार की गई। जिला परिषद हाल ऊना में 17 विस क्षेत्रों के 250 से अधिक आईटी सेल के कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय कार्यशाला में हिस्सा लिया। बैठक में राज्य भाजपा के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, सांसद अनुराग ठाकुर, विधायक वीरेंद्र कंवर और युवा मोर्चा आईटी सेल के राष्ट्रीय संयोजक चेतन बरागटा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यशाला को संबोधित करते हुए राज्य भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया का प्रचार में अहम रोल है। सत्ती ने कहा कि भाजपा सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचेगी। सोशल मीडिया के माध्यम से जनता की राय पर भी गंभीरता से विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मिशन 60 प्लस में सोशल मीडिया का यह अहम रोल रहेगा। उन्होंने कहा कि गालीगलौज और अभद्र भाषा का प्रयोग सोशल मीडिया पर न किया जाए। इस अवसर पर सांसद अनुराग ठाकुर ने आईसी सेल के कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने के टिप्स दिए। कार्यकर्ता पार्टी लाइन पर ही काम करें। भाजपा के आईटी विभाग के राष्ट्रीय प्रभारी चेतन बरागटा ने कहा कि भाजपा आईटी सेल आने वाले समय में देश के विभिन्न राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के साथ-साथ 2019 लोकसभा चुनावों के लिए भी तैयार है। इस अवसर पर राज्य सहसंयोजक राहुल डोगरा, हमीरपुर के प्रभारी अनिल डढ़वाल और जिला ऊना आईटी सेल के संयोजक बलविंद्र गोल्डी ने आईटी सेल की कार्यप्रणाली की जानकारी दी। कार्यशाला में प्रो. राम कुमार, संजीव कटवाल, बलवीर बग्गा, सुमित शर्मा, राजन सहोड़, राजीव कालिया, राजेश राजधानी, राज कुमार पठानिया, राहुल शर्मा, करण ठाकुर, भूपेंद्र डढ़वाल, करण शर्मा, विकास आंगरा, अभिनव शर्मा, प्रदीप कुमार, राजेश कुमार, जसवीर सिंह, विकास जसवाल, शिवम शर्मा, अंकुश, रमन, कार्तिक, अभिषेक, प्रशांत, विशाल, दीपक, अमित, अग्रिम, सचिन सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन