फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   120 bottles of liquor recovered from the ravine, the accused absconded

खड्ड से शराब की 120 बोतलें बरामद, आरोपी फरार

Tue, 08 Jun 2021 05:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 05:45 PM IST
विज्ञापन
120 bottles of liquor recovered from the ravine, the accused absconded
गगरेट (ऊना)। जिले के विशेष जांच दस्ते ने मवां सिंधिया में खड्ड के किनारे गाड़ियों से शराब की 120 बोतलें बरामद की हैं। बताया जा रहा है कि रात के समय खड्ड के किनारे वाहनों में शराब की खेप बदली जा रही थी। इस दौरान पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए मवा सिंधियां खड्ड में पहुंचकर कार्रवाई की। वाहनों में सवार लोग रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस के पास पुख्ता सूचना थी कि गांव मवां सिंधिया में अवैध शराब के कारोबार को अंजाम दिया जा रहा है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार रात 12 बजे के करीब मवां सिंधिया में दबिश दी। पुलिस की गाड़ी को देखकर वहां शराब की अदला-बदली कर रहे लोग भाग खड़े हुए। लेकिन शराब की 120 बोतलें वहीं रह गई। पुलिस ने शराब बरामद करके अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में सवाल यह भी है कि पुलिस ने सिर्फ शराब बरामद की जबकि सूचना ये थी कि वहां पर एक गाड़ी से दूसरी गाड़ी में शराब लादी जा रही है तो ऐसे में पुलिस ने किस तरह से दबिश दी कि आरोपी मौके से फरार हो गए। उधर, एसपी अर्जित सेन ठाकुर का कहना है कि अवैध देसी शराब की 120 बोतलें बरामद की हैं। एसपी ने कहा कि पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed