फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   12 boarder area sealed in himachal who attached punjab

पंजाब में मतदान आज, 12 सीमाएं सील

Sat, 19 Feb 2022 11:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
12 boarder area sealed in himachal  who attached  punjab
नंगल। पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर नंगल पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। पंजाब के साथ लगती हिमाचल प्रदेश की सभी 12 सीमाओं को सील कर चौकसी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र श्री आनंदपुर साहिब में चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिए गए हैं। पंजाब पुलिस के साथ पैरामिल्ट्री के जवान भी तैनात किए जा चुके हैं। पंजाब में आज विधानसभा चुनाव है।
विज्ञापन

हिमाचल से नंगल की सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों खासकर संदिग्ध वाहनों को जांच के उपरांत ही पंजाब की सीमा में प्रवेश दिया जा रहा है।
थाना प्रभारी नंगल इंसपेक्टर गुरजीत सिंह ने शरारती तत्वों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अगर विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान खलल डालने का प्रयास किया गया तो कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने हिमाचल से पंजाब आने वाले लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने साथ 50 हजार से अधिक रकम ले जाने वालों को इसकी पूरी जानकारी होनी चाहिए कि पैसा कहां से लेकर आए और किस मकसद से लेकर जा रहे हैं। मतदान के दिन कोई भी व्यक्ति किसी भी तरह का हथियार साथ लेकर न चले। उनके साथ नया नंगल पुलिस के चौकी प्रभारी एएसआई नरेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed