फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   जेब में 200 से अधिक कैश मिला तो नपेंगे पुलिस कर्मी

जेब में 200 से अधिक कैश मिला तो नपेंगे पुलिस कर्मी

Fri, 10 Aug 2018 11:33 PM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
जेब में 200 से अधिक कैश मिला तो नपेंगे पुलिस कर्मी
ऊना। अनोखे अंदाज की अफसरी के लिए चर्चित एसपी दिवाकर शर्मा ने एक और दिलचस्प आदेश जारी कर दिया है। महकमे में भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए जारी नए आदेश के तहत कोई भी पुलिस कर्मी ड्यूटी के दौरान जेब में 200 रुपये से ज्यादा कैश नहीं रख सकेगा। औचक निरीक्षण के दौरान किसी पुलिस कर्मी की जेब में 200 रुपये से अधिक राशि मिली तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश जिले में पुलिस नाके और ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात कर्मी पर लागू होगा।
विज्ञापन

आदेश पर एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है। नाके व ट्रैफिक में तैनात होने वाले कर्मियों को 200 रुपये से ज्यादा कैश साथ रखने की अनुमति नहीं होगी। जांच के दौरान यदि नियम का उल्लंघन पाया गया तो दोषी कर्मी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी एसपी अपनी अनोखी कार्यप्रणाली से नफरी को चौंका चुके हैं। वे सिविल ड्रेस में पुलिस नाका और बैरियरों का औचक निरीक्षण करते रहे हैं। बीते दिनों एसपी ने मरवाड़ी बैरियर पर रात के समय सिविल ड्रेस में सिर पर गमछा ओढ़कर औचक निरीक्षण किया था। जबकि कुछ माह पहले मुबारिकपुर में लगाए नाके पर पुलिस और होमगार्ड जवानों को रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ लिया था। मामले में दो पुलिस और तीन होमगार्ड कर्मी निलंबित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed