{"_id":"5a5c8c414f1c1b67268b483e","slug":"11516014657-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसें खड़ी करने को ऊना में बनाए जाएंगे स्पेशल बॉक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसें खड़ी करने को ऊना में बनाए जाएंगे स्पेशल बॉक्स
Updated Mon, 15 Jan 2018 09:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
जिला मुख्यालय पर रोज के ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए पुलिस ने कदमताल तेज कर दी है। सोमवार को एक बार फिर एसपी ऊना दिवाकर शर्मा ने रेड लाइट चौक, हमीरपुर रोड, ऊना-नंगल रोड, पुराना बस स्टैंड, टक्का मोड़ पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसपी ने कहा कि बस अड्डे के बाहर कोई बस सवारियां न चढ़ाए और न ही उतारे। एसपी ने बस अड्डे करीब 50 मीटर दूरी पर खाली जगह पर स्पेशल बॉक्स बनाने के निर्देश दिए।
यह एक बस स्टाप की तरह होगा जहां पर बसें सवारियों को चढ़ा या उतार सकेंगी जिससे ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु हो सके। वहीं एसपी ने जगह-जगह ट्रैफिक पुलिस कर्मी तैनात करने के भी निर्देश दिए। एसपी ने आम लोगों को कहा कि चालान काटना पुलिस का मकसद नहीं बल्कि सभी को जागरूक कर यातायात व्यवस्था को सुचारु किया जाएगा। यदि लोग कोई सुझाव देना चाहते हैं तो बेझिझक मुलाकात कर सकते हैं।
विज्ञापन
एसपी ने रोटरी चौक और पुराने बस स्टैंड के समीप खड़ी होने वाली बसों के रुकने की जगह चिन्हित की। एसपी के निर्णय से जहां एक ओर जाम की स्थिति से निपटा जा सके, लोगों को हादसों का शिकार होने से बचाया जा सके। उन्होंने टक्का मोड़ पर एक पुलिस कर्मी की तत्काल प्रभाव से तैनाती करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
इस अवसर पर एएसपी दिनेश कुमार, डीएसपी हेडक्वार्टर कुलविंद्र सिंह, एसएचओ सदर प्रकाश चंद शर्मा और ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज रवि शर्मा भी मौजूद रहे। एसपी दिवाकर शर्मा ने पदभार संभालते ही 10 जनवरी को ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु करने के लिए रेड लाइट चौक सहित आसपास के क्षेत्र का दौरा किया था।
पीएनबी मैनेजर से मांगा सहयोग
निरीक्षण के दौरान एसपी ने पाया कि पीएनबी के बाहर काफी वाहन खड़े हैं जो यातायात व्यवस्था प्रभावित कर रहे हैं। पीएनबी के बाहर कोई भी वाहन पार्क न हो, इसके लिए एसपी ने बैंक मैनेजर से मुलाकात की और सहयोग की अपील की।
कोताही बरतने पर होगी कार्रवाई
एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि ऊना में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु करना है। इसके लिए ट्रैफिक और पुलिस कर्मचारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। यदि कोई पुलिस कर्मी ड्यूटी में कोताही बरतेगा तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।