{"_id":"59a9919f4f1c1be8278b4c97","slug":"11504285087-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाषण प्रतियोगिता में आंचल ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाषण प्रतियोगिता में आंचल ने मारी बाजी
Updated Fri, 01 Sep 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। राजकीय महाविद्यालय ऊना में बीबीए और एमसीए विभाग के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें बीबीए के लिए भाषण और एमसीए में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई। कॉलेज प्राचार्य डॉ. त्रिलोक चंद ने कार्यक्रम में मुख्यातिथि शिरकत की। बीबीए विभाग में हुई भाषण प्रतियोगिता में आंचल ने पहला स्थान, साक्षी ने दूसरा स्थान और विशाली ने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि, इससे पहले विद्यार्थियों के लिए आयोजित सेमीनार में विषय विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की। इसमें प्रो. अनिल डोगरा ने जीएसटी विषय, जबकि प्रो. सोनिका ने पर्सनेलिटी डेवलपमेंट के बारे में टिप्स दिए। इसके अलावा भाषण प्रतियोगिता में विशाली, अर्पित, वंदना, अंशिका, गौरव, रितु, आंचल, आरती, दलजीत, पूर्णिमा, अंजलि शर्मा, आंचल, अतुल, साक्षी ने भी अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया। एमसीए विभाग के विद्यार्थियों में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विनय, विपिन और अंकुश ने पहला स्थान, कमलजीत, वर्षा तथा मुकेश ने दूसरा, जबकि बलवीर कौर, दिव्या, मुकेश कुमार ने संयुक्त तौर पर तीसरा स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य त्रिलोक चंद ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर एमसीए विभाग के समन्वयक प्रो. पुनीत प्रेम, प्रो. संजय वर्मा, अंजलि, किरण, रिचा शर्मा, मोनिका, विजय कुमार, अनीता सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन