फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   गरीबों की मदद पर आचार संहिता का साया

गरीबों की मदद पर आचार संहिता का साया

Wed, 24 Apr 2019 10:43 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
गरीबों की मदद पर आचार संहिता का साया
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट ने गरीब परिवार की लड़कियों को शादी के खर्च के लिए दी जाने वाली धनराशि पर रोक लगा दी है। मंदिर ट्रस्ट आचार संहिता लगने के कारण गरीब परिवार से संबंध रखने वाली गरीब लड़कियों के परिवार वालों को सहायता के तौर पर पंद्रह हजार रुपये की धनराशि फिलहाल नहीं दे रहा है। इस कारण शादियों के सीजन में लड़कियों के परिजनों को मंदिर ट्रस्ट से जो उम्मीद थी वह चुनावी माहौल ने रोक दी है।
विज्ञापन

गौर हो कि मंदिर ट्रस्ट गरीब परिवार से संबंध रखने वाली लड़कियों के विवाह के लिए पहले 11 हजार रुपये की राशि सहायता के तौर पर देता रहा है। अभी डीसी ऊना द्वारा इस राशि को बढ़ाकर 15 हजार किया गया था। लड़कियों के विवाह के समय धनराशि के अलावा सूट, घी, माता की चुन्नरी भी लड़की के परिजनों को दी जाती थी। लेकिन, लोकसभा चुनावों के चलते आचार संहिता लगने के कारण मंदिर ट्रस्ट की कोई भी सुविधा फिलहाल लड़की के परिजनों को शादी के लिए नहीं मिल रही है। उधर, मंदिर अधिकारी जीवन कुमार का कहना है कि गरीब परिवार से संबंध रखने वाले परिजन मंदिर कार्यालय आ रहे हैं। लेकिन आदर्श चुनाव आचार संहिता के चलते अभी तक इनको कोई सुविधा नहीं दी गई है।
विज्ञापन

इनसेट
आपातकाल में इलाज के लिए मिल रहा पैसा : डीसी
उधर, डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने बताया कि कोड ऑफ कंडक्ट लगने से मंदिर ट्रस्ट की ओर से कोई भी धनराशि खर्च नहीं की जा रही है। केवल इमरजेंसी में पीजीआई में इलाज के लिए राहत राशि दी जा रही है। डीसी ऊना ने कहा कि जिन गरीब परिवार की लड़कियों की शादियां हैं वे अपने फार्म मंदिर कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। चुनावों के बाद 27 मई के बाद ऐसे परिवारों को मंदिर ट्रस्ट की ओर से सहायता राशि दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed