दौलतपुर प्लेटफार्म का होगा विस्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवेक शर्मा
गगरेट (ऊना)। 15 जनवरी का दिन विधानसभा क्षेत्र गगरेट के बाशिंदों के लिए एक खास दिन बनने जा रहा है। लोहड़ी और मकर संक्रांति के तोहफे के रूप में केंद्र सरकार ने क्षेत्रवासियों को दौलतपुर तक रेल विस्तार का तोहफा दिया है। इसके साथ ही अंब अंदौरा रेलवे प्लेटफार्म नंबर 1 और ऊना के प्लेटफार्म का विस्तार भी शुरू हो जाएगा।
इसका नींव पत्थर केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा रखेंगे। साथ ही इस दिन जिले में यात्रियों की सुविधा के लिए दूसरी श्रेणी का यात्री कक्ष का भी शिलान्यास किया जाएगा। 15 जनवरी को रेल राज्य मंत्री अंब अंदौरा व दौलतपुर रेलवे के विद्युतीकरण पर भी कार्य करने की शुरुआत करेंगे। गौरतलब है कि अंब अंदौरा से दौलतपुर तक का रेल ट्रैक बनने से क्षेत्र के लोगों को खासी सुविधा होगी। इलाके के बाशिंदों का दौलतपुर तक पटरी पर रेल देखने वाले सपना साकार होने जा रहा है। इससे क्षेत्र के लोग खासे उत्साहित हैं। क्षेत्रवासियों रमेश लौ, विकास विक्की, इंदरजीत चलेटिया, शिव दयाल, संजीव पराशर, अरविंद, राजिंदर पिंटू, साधु सिंह, गुलाम मोहम्मद, विजय चौधरी, योगेश शोंकु, पुष्पिंदर ठाकुर, संजीव चड्डा, बृजबाला सूद, रमेश हीर ने क्षेत्र में हो रहे रेलवे के विस्तार पर केंद्र की मोदी सरकार व सांसद अनुराग ठाकुर का आभार जताया है।
रेल राज्य मंत्री 15 जनवरी को विशेष रेल से सुबह 7 बजे अंब अंदौरा पहुंचेंगे। इसके बाद दोनों अन्य ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने के बाद प्लेटफार्म का नींव पत्थर रखेंगे। उत्तर रेलवे बोर्ड के निदेशक सुमीत शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में सांसद अनुराग ठाकुर सहित रेलवे के आला अधिकारी और गण्यमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।
रेलवे के विस्तार को हर संभव करेंगे प्रयास : अनुराग
सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि 15 जनवरी को रेलवे के विस्तार के साथ अंब अंदोरा और ऊना स्टेशन पर बने प्लेटफार्म का विस्तार भी किया जाएगा। रेलवे के विद्युतीकरण पर भी कार्य शुरू होगा। गगरेट विधानसभा क्षेत्र के दौलतपुर और अन्य इलाके के लिए यह सुविधा उपलब्ध होने जा रही है। क्षेत्र में रेलवे के विस्तार और विकास के लिए जो भी संभव होगा उसका प्रयास करेंगे।