{"_id":"5bb395cf867a557f60167955","slug":"111538495951-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधी जयंती पर निकाला शांति मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी जयंती पर निकाला शांति मार्च
Updated Tue, 02 Oct 2018 09:29 PM IST
विज्ञापन
स्कूलों और कॉलेजों में मनाई गांधी जयंती
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अंब/बंगाणा/संतोषगढ़/नंगल/ऊना। माउंट व्यू पब्लिक सीसे स्कूल भंजाल में महात्मा गांधी-पंडित लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने स्वच्छता ही सेवा है अभियान के तहत स्कूल भवन एवं स्कूल परिसर में सफाई की।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ठठ्ठल में प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने बच्चों को साफ-सफाई का महत्व बताया। इस बारे में समाज को जागरूक करने में भूमिका तय करने का आह्वान किया। स्कूल में भाषण, प्रश्नोत्तरी, ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चित्रकला में आरिफ ने पहला, शुभम ने दूसरा तथा अवतार ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रश्नोत्तरी में सभी सदन ने बराबर अंक हासिल किए। इसके पश्चात विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने स्कूल परिसर में पौध रोपण किया।
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के समापन हुआ। एनएसएस के स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर में क्यारियों को संवारा तथा स्वयंसेवी लक्ष्य शर्मा ने दीवार पर चित्र बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस पखवाड़े के तहत स्वयंसेवियों ने अलग-अलग गांव में जाकर स्वच्छता अभियान चलाया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आरती की देखरेख में एनएसएस यूनिट कार्य कर रही है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य अश्वनी कुमार शर्मा, प्रो. अनिल शर्मा, प्रो. मोनिका ठाकुर, आकांक्षा, गौरव, सचिन, अंकित, सपना, बनिता, कोमल, ममता, अक्षय, लक्ष्य, आंचल, निशा, अनु बाला, कनिका, पल्लवी, निकिता आदि उपस्थित रहे। एसबीएसडी महाविद्यालय भटोली में गांधी जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर शिक्षक संगीता हांडा, राकेश कुमार, सुरेश शर्मा, मोहनीश गौतम, प्रियंका उपस्थित थे। इसके अलावा संतोषगढ़ के नए बस स्टैंड में गांधी जयंती पर स्वच्छ भारत मिशन के तहत सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में पूरे बस स्टैंड सहित आस-पास के क्षेत्र की पूरी तरह से सफाई की गई और परिसर को भी संवारा गया। इस मौके पर नगर परिषद की प्रधान अमरावती, उपप्रधान गुरदेव सिंह, मनोनीत पार्षद दीपक वासुदेवा, कनिष्ठ अभियंता माणिक गुप्ता, आशुतोष शर्मा, किरण, जसविंद्र सिंह, अंकित कौशल सहित अन्य भी उपस्थित थे।
महर्षि वाल्मीकि मंदिर कमेटी के सदस्यों ने मंदिर प्रांगण में सफाई की।
इस अवसर पर प्रधान भूपिंद्र सिंह, उपप्रधान शिव कुमार, सचिव प्रवेश कुमार, गौरव कुमार, विनोद, संजय, विनोद, परमजीत, विशाल, रोहित, कल्याण, विशाल, राजन, मुकेश, महिंद्र, शुभम आदि उपस्थित थे। नंगल में भी गांधी जयंती पर स्कूलों के बच्चों, समाजसेवी संस्थाओं और नंगल नगर काउंसिल के कर्मियों ने शहर में शांति मार्च का आयोजन किया। कार्यक्रम में नंगल के तहसीलदार डीपी पांडे ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्टाफ क्लब से शुरू हुआ यह शांति मार्च मेन मार्केट, अड्डा मार्केट, महावीर मार्केट व बस स्टैंड से होते हुए राजीव गांधी चौक पर पहुंचकर संपन्न हुआ।