फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   ऑनलाइन बिक्री पर भड़के दवा विक्रेता मेडिकल स्टोर बंद कर जताया कड़ा रोष

ऑनलाइन बिक्री पर भड़के दवा विक्रेता मेडिकल स्टोर बंद कर जताया कड़ा रोष

Fri, 28 Sep 2018 09:36 PM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन बिक्री पर भड़के दवा विक्रेता मेडिकल स्टोर बंद कर जताया कड़ा रोष
ऊना। केंद्र सरकार की दवाओं की ऑनलाइन बिक्री को मंजूरी देने पर दवा विक्रेता भड़क गए हैं। शुक्रवार को राष्ट्रीय आह्वान पर जिला भर के दवा विक्रेताओं ने अपने मेडिकल स्टोर बंद रखे। हड़ताल के चलते आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्टोर बंद होने से लोगों को जरूरतमंद दवा नहीं मिली। हालांकि सरकारी स्तर पर खुले मेडिकल स्टोर में मरीजों को दवा मिलने से काफी हद तक राहत मिली।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय ऊना समेत, बंगाणा, गगरेट, हरोली, दौलतपुर चौक सहित अन्य सभी क्षेत्रों में मेडिकल स्टोर बंद रहे। इस मौके पर जिला ऊना दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष मुनीश चड्ढा, महासचिव अमरजीत मिंटू, उपाध्यक्ष हरे कृष्ण, प्रदेश कार्यकरणी सदस्य विनय शर्मा, पवन जगोता, मीडिया प्रभारी संजीव पराशर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा ऑनलाइन दवाओं की बिक्री को मंजूरी देने का फैसला दवा विक्रेताओं के साथ धोखा है। उन्होंने कहा ऑनलाइन बिक्री में खामियां ही खामियां हैं, जिन्हें कतई दूर नहीं किया जा सकता है। चड्ढा ने कहा कि दवाएं बेचने से पूर्व केमिस्टों को फार्मेसी की पढ़ाई करनी पड़ती है। उसके बाद लाइसेंस और न जाने कितनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दवाएं बेचने के लिए काउंटर पर बैठते हैं। लेकिन ऑनलाइन दवाओं की बिक्री के दौरान अशिक्षित लोगों को जनता की सेहत से खिलवाड़ की सीधी-सीधी छूट प्रदान कर दी गई है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इसे तुरंत बंद कर दवा बिक्री के लिए शिक्षित वर्ग पर ही भरोसा किया जाए। जिससे मरीजों के हित और उनकी सेहत भी सुरक्षित रह सके। इस मौके पर विवेक, निश्चल, कुलदीप शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


गगरेट में बंद रही दवाइयों की दुकानें
गगरेट(ऊना) देश भर में चल रही केमिस्टों की हड़ताल का असर गगरेट में भी व्यापक स्तर पर देखने को मिला। इस अवसर पर गगरेट क्षेत्र की सभी दवाइयों की दुकानें बंद रही। जिसके चलते मरीजों को भी खासी परेशानी उठानी पड़ी। गौरतलब है कि दवाइयों की बिक्री ऑनलाइन करने के विरोध में सभी दवा विक्रेताओं ने बंद का समर्थन किया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed