{"_id":"5ba7bcd7867a557eab5ad05c","slug":"111537719511-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत बंद में प्रदेश व्यापार मंडल नहीं होगा शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत बंद में प्रदेश व्यापार मंडल नहीं होगा शामिल
Updated Sun, 23 Sep 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
ऊना में हिमाचल व्यापार मंडल की बैठक में समस्याओं पर चर्चा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना। ऑल इंडिया ट्रेडर्स के आह्वान पर 28 सितंबर को बुलाए गए भारत बंद में हिमाचल व्यापार मंडल शामिल नहीं होगा। इस दिन एफडीआई के विरोध में तहसील स्तर से लेकर राज्य स्तर तक जिला प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजे जाएंगे। इनमें एफडीआई को बंद करने की मांग की जाएगी। यह निर्णय हिमाचल प्रदेश व्यापार मंडल की बचत भवन ऊना में हुई राज्य स्तरीय बैठक के दौरान लिया गया। इसकी अध्यक्षता व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष सुमेश शर्मा ने की।
सुमेश शर्मा ने कहा कि जब तक हिमाचल व्यापार मंडल बंद का आह्वान नहीं करता तब तक प्रदेश में कोई बंद नहीं होगा। उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान जीएसटी लागू होने के बाद व्यापारियों को आ रही दिक्कतों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को जीएसटी के बारे में कुछ पता ही नहीं चल पाया है। एसएसएन कोड तथा इसके ऑडिट को लेकर कई त्रुटियां सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक जीएसटी व्यापारियों की समझ से परे है और बिना कंप्यूटर और बिना ऑनलाइन के यह नहीं चल सकता है।
विज्ञापन
हर दुकान पर कंप्यूटर और नेट उपलब्ध नहीं है। हर व्यापारी पढ़ा-लिखा नहीं है। इसके चलते व्यापारियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम आयोजन को लेकर चर्चा की गई। असमें कार्यक्रम को लेकर कई फैसले भी लिए गए। बैठक में ऊना सहित कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी, नाहन सहित अन्य जिलों के सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन