{"_id":"5ae3221f4f1c1b9d098b6b73","slug":"111524834847-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूंजीपतियों ने लूटी सोने की चिडिय़ा: मैहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूंजीपतियों ने लूटी सोने की चिडिय़ा: मैहर
Updated Fri, 27 Apr 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
भाजपा-कांग्रेस की नीतियों में कोई अंतर नहीं
आम आदमी को गुमराह कर रहे सियासी दल
पूंजीपतियों ने लूटी सोने की चिडिय़ा : मैहर
अमर उजाला ब्यूरो
मैहतपुर (ऊना)। आम आदमी प्रगतिशील मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल मैहर ने कहा कि देश में पूंजीपतियों ने सोने की चिड़िया कहे जाने वाले देश को लूट लिया है। इस कारण देश में महंगाई, बेरोजगारी और गरीबी में वृद्धि हुई है। शुक्रवार को जारी बयान में मैहर ने कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार की नीतियों से देश में बेरोजगारी बढ़ी है, महंगाई पर काबू नहीं रहा है और देश में गरीबों की तादाद पहले से ज्यादा बढ़ी है। सरकारी नौकरियां लगभग खत्म कर दी गई हैं। पढ़े-लिखे नौजवानों को नौकरियां नहीं मिल रहीं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल में आम आदमी प्रगतिशील मंच आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर जल्द अपनी नीति तय करेगा और भाजपा-कांग्रेस से दुखी लोगों को मंच से जुड़ने का अवसर देगा। मैहर ने कहा कि मजदूर को पर्याप्त दिहाड़ी नहीं मिल रही, किसानों के लिए सरकार की नीति स्पष्ट नहीं हैं। व्यापारी वर्ग परेशान है, युवा वर्ग रुष्ट है, महिलाएं महंगाई से त्रस्त हैं। शिवसेना हिंद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवदत्त वशिष्ठ, व्यापार मंडल के सदस्यों दीपक द्विवेदी, सुभाष ऐरी, संजीव सचदेवा ने आम आदमी की इस जंग में प्रगतिशील मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष के विचारों का खुला समर्थन किया है।