{"_id":"5a2a84544f1c1b3c3d8bc564","slug":"111512735828-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोहरू मंडली के गीतों पर मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोहरू मंडली के गीतों पर मचाया धमाल
Updated Fri, 08 Dec 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
राजकीय उच्च विद्यालय लमलैहड़ी में शुक्रवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य राममूर्ति लट्ठ ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। समूरकलां स्कूल प्रधानाचार्य ऊषा भारद्वाज और सेवानिवृत्त कला अध्यापक मदन मोहन सैनी ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का आगाज वंदे मातरम और मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर स्वागत गीत से किया।
स्कूल मुख्याध्यापक नरेश सैनी ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ कर सुनाई। स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। इस समारोह का थीम बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ और स्वच्छ भारत निर्माण रहा। इस कार्यक्रम में अंजलि, मनु, आरती, आकाश, अकवाल, आरव, निक्की, निशा एवं साथियों ने अज्ज दिन खुशियां दा, गिद्दा, डोहरू मंडली के गीतों और भंगड़े की प्रस्तुति पर धमाल मचाया। कार्यक्रम का संचालन छात्रा दीक्षा और ज्योति ने किया। मुख्यातिथि ने कहा कि विद्यार्थी लग्न और कड़ी मेहनत से अपना लक्ष्य पा सकते हैं। प्रशासन ने गत वर्ष स्कूल को दान देने वाले सज्जनों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
मुख्यातिथि ने विभिन्न गतिविधियों में अव्वल बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पंचायत प्रधान राजेश कुमार, बलवीर सिंह, उपप्रधान गुरचरण सिंह, संतोख सिंह, एसएमसी प्रधान सुरेश कुमार, सुच्चा सिंह, ऊषा देवी, रंजीत कौर, प्रमोद सिंह, परमिंद्र कौर, सुदेश कुमारी, राम प्रकाश, अंजना, रीना, जसवीर कौर और प्रधानाचार्य अश्वनी पराशर, रमन, धर्म सिंह, शमशेर सिंह, सुनीता देवी, सुमन चावला, सुरेंद्र कौर, रघुवीर, महेंद्र सिंह और स्वयंसेवी सरिता देवी, रीता कुमारी, रेखा रानी, सुदेश कुमारी, किरण, सरवण सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
राजकीय उच्च विद्यालय लमलैहड़ी के वार्षिक समारोह में मुख्यातिथि राममूर्ति लट्ठ ने मेधावियों में दसवीं कक्षा की कामिनी को प्रथम, जैजी सिंह को द्वितीय, हनी को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया। नौवीं कक्षा में मुनीश प्रथम, ज्योति द्वितीय, ललित कुमार तृतीय, आठवीं कक्षा में नेहा व सिमरन प्रथम, तमन्ना द्वितीय, चंदन तृतीय, सातवीं कक्षा में जगदीप सिंह प्रथम, रोहित द्वितीय, काजल तृतीय और छठी कक्षा में ज्योति को प्रथम, मीनाक्षी को द्वितीय, प्रिया को तृतीय पुरस्कार दिया गया। वहीं अतुल, काजल, आरती तथा अंजुबाला को उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मेरिट प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।