फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   विधायक ने किया नलकूप योजना का उद्घाटन

विधायक ने किया नलकूप योजना का उद्घाटन

Thu, 29 Jun 2017 10:43 PM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
विधायक ने किया नलकूप योजना का उद्घाटन
गगरेट (ऊना)। विधायक राकेश कालिया ने वीरवार को ग्राम पंचायत टटेहड़ा में 40.17 लाख की लागत से बनी उठाऊ सिंचाई नलकूप योजना का उद्घाटन किया। इस योजना से क्षेत्र की करीब 36 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई की जाएगी। योजना के तहत खेतों की सिंचाई करने के लिए 16 टैंक (हौदियां) बनाई गई हैं। इस अवसर पर विधायक राकेश कालिया ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में गगरेट विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य को गति दी है। गगरेट में एक तरफ जहां सड़कों का जाल बिछा है, वहीं क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों को गति प्रदान की गई है। यहां तक कि हर गांव में पीने के पानी और गांव-गांव में किसानों को खेतों की सिंचाई करने के लिए पानी की व्यवस्था गई है। इस अवसर पर एक्सईएन संजय राणा, एक्सईएन होशियार सिंह जसल, एसडीओ अश्विनी कुमार बंसल, एसडीओ अश्विनी चौधरी, जेई नीरज कुमार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बलवंत परमार, महासचिव वेद पराशर, अजय ठाकुर, देवीलाल, उपप्रधान तरसेम लाल, धनी राम, साधु राम तथा करनैल सिंह सहित अन्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed