फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   रायपुर में 10 से लाख बनेंगी वोकेशनल प्रयोगशालाएं

रायपुर में 10 से लाख बनेंगी वोकेशनल प्रयोगशालाएं

Thu, 29 Jun 2017 10:43 PM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
रायपुर में 10 से लाख बनेंगी वोकेशनल प्रयोगशालाएं
लठियाणी (ऊना)। उपायुक्त विकास लाबरू ने कहा कि युवा वर्ग को स्वरोजगार के योग्य बनाने के लिए स्कूलों में वोकेशनल शिक्षा उपलब्ध करवाना मौजूदा समय की आवश्यकता है। इसी के चलते प्रदेश भर के स्कूलों में नौवीं से जमा दो कक्षा तक के विद्यार्थियों को वोकेशनल विषयों के बारे में प्रशिक्षित किया जा रहा है। इससे देश का युवा वर्ग सरकारी नौकरियों के पीछे न भागकर स्वरोजगार का मार्ग चुनें एवं अपनी आर्थिकी सुदृढ़ करें। उपायुक्त विकास लाबरू वीरवार को उपमंडल बंगाणा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायपुर मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने स्कूल में लगभग साढे़ दस लाख रुपये की लागत से बनने वाली आटोमोबाइल वोकेशनल प्रयोगशाला का शिलान्यास किया। वहीं, राजकीय मिडिल स्कूल छपरोह कलां में 22 लाख की लागत से बनने वाले नए भवन का भी शिलान्यास किया। लाबरू ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगारमुखी बनाने के लिए उनके द्वारा अपनाए गए पाठ्यक्रम में उनका कौशल बढ़ाने को एक हजार रुपये, जबकि विशेष रूप से सक्षम युवाओं को 15 सौ रुपये मासिक प्रदान किया जा रहा है। इस मौके पर तहसीलदार बंगाणा विपिन ठाकुर, डाइट के प्रधानाचार्य कमलजीत सिंह, बीडीसी चेयरमैन मीना चौधरी, एसएमसी अध्यक्ष महेंद्र पाल, ग्राम पंचायत प्रधान मोहन लाल, बलवंत वर्मा, उपप्रधान छपरोहकलां वोकेशनल कोओर्डिनेट अतुल सूद, कनिष्ठ अभियंता विवेक, शिव कुमार, भूपिंद्र सिंह, बीआरसी वीरेंद्र ठाकुर, राम आसरा शर्मा, सुखदेव परमार, अमर चंद, पुष्पा देवी, रीता देवी, चमन लाल, राजेंद्र एवं करनैल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed