फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   11000 people offered their heads in the court of Mother Chintpurni.

Una News: मां चिंतपूर्णी के दरबार में 11000 ने नवाया शीश

Mon, 30 Dec 2024 12:28 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
11000 people offered their heads in the court of Mother Chintpurni.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


चिंतपूर्णी (ऊना)। माता चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार को दिनभर चहल पहल रही। सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। रविवार शाम छह बजे तक करीब 11 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में शीश नवाकर आशीर्वाद लिया। सुबह ठंड के चलते श्रद्धालुओं की संख्या में काफी कमी रही लेकिन दोपहर होते श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी नजर आई। रविवार के दिन लंबी लाइनें देखने को नहीं मिलीं लेकिन बाजार में भक्तों की रौनक बनी रही। मंदिर के आसपास श्रद्धालुओं की छोटी लाइनें देखने को मिलीं। दौलतपुर से दर्शनों के लिए परिवार सहित आए विजय चौधरी, पृथ्वीपुर से आए हैप्पी व अन्य ने बताया कि रविवार को वैसे श्रद्धालुओं की संख्या काफी ज्यादा रहती है लेकिन इस बार ज्यादा भीड़ नहीं थी। लगभग एक घंटे में ही दर्शन कर लिए। होमगार्ड जवानों के प्लाटून कमांडर जागीर लाल ने बताया कि रविवार को 11 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए होमगार्ड के जवान मुस्तैदी से ड्यूटी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed