फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   11 kilogram silver jewels stolen from Someshvar mahadev temple Mehatpur

ऐतिहासिक सोमेश्वर महादेव मंदिर से 11 किलो चांदी जेवरात चोरी

Wed, 22 Jun 2022 10:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
11 kilogram silver jewels stolen from Someshvar mahadev temple Mehatpur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मैहतपुर/नंगल। ऊना के सीमांत क्षेत्र मैहतपुर के साथ लगते नंगल में सक्रिय चोरों ने स्वामीपुर गांव के ऐतिहासिक सोमेश्वर महादेव मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। शातिर चोरों ने मंदिर से 11 किलो चांदी के जेवरात चुरा ले गए। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। पंजाब और हिमाचल के सीमांत क्षेत्रों में दोनों राज्यों की पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार रोजाना की तरह मंगलवार रात को भी पुजारी मंदिर बंद करके चले गए थे। तड़के सुबह जब पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे तो चोरी का पता लगा। ऐतिहासिक सोमेश्वर महादेव मंदिर के दरवाजे के ताले टूटे हुए थे। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। फोरेंसिक लैब की टीम ने भी मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यह मामला ऐतिहासिक और पांडव काल के मंदिर से जुड़ा होने के कारण पुलिस गहनता से जांच में जुटी हुई है। सीसीटीवी में साफ देखा जा सकता है कि इस घटना को दो युवक मोबाइल की टॉर्च जला कर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। जिसमें एक युवक ने अपना चेहरा कपड़े से ढका हुआ है। जबकि दूसरे युवक के चेहरा साफ तौर पर दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मंदिर के पुजारी गोपाल शर्मा ने कहा कि मंदिर से करीब 11 किलो चांदी के जेवरात चोरी हुए हैं। वहीं, ब्लॉक समिति के सदस्य व पूर्व सरपंच राजिंद्र राणा ने कहा कि चोरों ने मंगलवार शाम को लगभग 6:00 बजे मंदिर की रेकी की थी। जिसकी तस्वीरें भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम के प्रभारी इंसपेक्टर चरणजीत सिंह ने बताया कि टीम ने पूरी तरह जांच कर ली है। चोरों की उंगलियों के निशान को अपनी जांच के दायरे में ले लिया गया है। वहीं, डीएसपी नंगल सतीश शर्मा ने बताया कि जल्द शातिरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed