फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   10th to 12th classes will be held in 155 schools of Una district

जिला में 155 स्कूलों में लगेंगी 10वीं से 12वीं की कक्षाएं

Sat, 31 Jul 2021 12:15 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
10th to 12th classes will be held in 155 schools of Una district
ऊना। जिले के 155 स्कूलों में 10वीं, 11वीं और 12वीं की कक्षाओं लगाने के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। इसके साथ स्कूलों में स्कूल प्रबंधनों द्वारा किए प्रबंधनों की जांच करने के लिए शिक्षा उपनिदेशक की टीम ने औचक निरीक्षण भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस समय में जिले के सरकारी स्कूलों में 10वीं से जमा दो तक 17,700 छात्र-छात्राएं शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। 10वीं में करीब 5000 विद्यार्थियों में 2400 छात्र और 2600 छात्राएं हैं। 11वीं में 8874 विद्यार्थी हैं। इसमें 4999 छात्र और 3875 छात्राएं हैं। इसके साथ जमा दो में 5531 विद्यार्थी (2846 छात्र और 2685 छात्राएं) हैं। इसके साथ सरकारी स्कूल खुलने के पहले दिन से ही विद्यार्थियों को कोविड के प्रति जागरूक करने के लिए शिक्षक आंधे घंटे कोविड-19 की कक्षा लेंगे। एसओपी के अनुसार स्कूलों में प्रार्थना सभा नहीं होगी। छात्र सीधे क्लासरूम जाएंगे। लंच टाइम और छुट्टी भी विद्यार्थियों को अलग-अलग टाइम में दी जाएगी।
विज्ञापन

स्कूल में खेलकूद गतिविधियां नहीं होंगी। स्कूल खुलने से पहले सभी स्कूल प्रमुखों को कोविड की सभी गाइडलाइन का पालन करने के लिए माइक्रो प्लान तैयार करना होगा। रोजाना कक्षाएं सैनिटाइज होंगी। शौचालयों की प्रतिदिन सफाई अनिवार्य होगी। सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अन्य स्टाफ को मास्क पहनना, थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजिंग और सोशल डिस्टेंसिंग रखना अनिवार्य होगा। स्कूल के बंद कमरों के अलावा आउटडोर में भी कक्षाएं लगाने का विकल्प ढूंढ सकते हैं। इसके साथ एसओपी की पालन न करने और लापरवाही बरतने वाले स्कूल प्रबंधनों पर शिक्षा विभाग की टीमें निगरानी रखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकारी उच्च शिक्षा उपनिदेशक देेवेंद्र चंदेल ने कहा कि स्कूलों में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर पूर्ण तैयारी कर ली गई हैं। ज्यादातर स्कूलों को सैनिटाइज करवा दिया है। शेष स्कूलों को भी शनिवार तक सैनिटाइज करवा दिया जाएगा। उन्होंने स्कूल प्रबंधनों को एसओपी की सख्ती से पालना करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वे स्कूलों का औचक निरीक्षण कर जांच करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed