फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   नकद चढ़ावे में पिछले साल के मुकाबले 32 लाख की वृद्धि

नकद चढ़ावे में पिछले साल के मुकाबले 32 लाख की वृद्धि

Mon, 15 Apr 2019 11:16 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
नकद चढ़ावे में पिछले साल के मुकाबले 32 लाख की वृद्धि
भरवाईं(ऊना)। शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्रे शांतिपूर्ण संपन्न हो गए हैं। छह से 14 अप्रैल तक चलने वाले इन नवरात्रों को सफल बनाने में उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति का सहयोग रहा। वहीं, मेले में तैनात किए गए अधिकारी भी सभी नवरात्रों में चिंतपूर्णी पहुंचकर व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। उपायुक्त के सख्त निर्देशों के बाद नवरात्रों में बैक डोर एंट्री व चोर दरवाजों पर मंदिर प्रशासन की तरफ से पूरी तरह से शिकंजा कसा गया। बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से दुरुस्त दिखी और जब भी मंदिर में भीड़ बढ़ी तो डीएसपी अंब मनोज जंबाल, एसडीएम अंब एस तारुल रविश, मंदिर अधिकारी जीवन कुमार व थाना प्रभारी जगवीर ठाकुर खुद व्यवस्था बनाने में डटे रहे। प्रशासनिक अधिकारियों के इस तरह के तालमेल से माता रानी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं को ज्यादा परेशानी नहीं हुई और श्रद्धालु दर्शन पर्ची लेकर ही मंदिर में माथा टेकते नजर आए। नौ दिन तक चलने वाले इन नवरात्रों में डेढ़ लाख के करीब श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई। नवरात्रों में मंदिर न्यास को कुल 95 लाख 63 हजार 671 रुपये की नकदी चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुई है। वहीं, नवरात्रों में कुल सोना 101.20 मिली ग्राम व चांदी 5 किलो 245 ग्राम प्राप्त हुई हैं। इन नवरात्रों में कुल नकद चढ़ावे में पिछले साल के मुताबिक 32 लाख रुपये की वृद्धि हुई है। पिछले साल चैत्र नवरात्रों का नकद चढ़ावा 63 लाख रुपये के करीब था। मंदिर अधिकारी जीवन कुमार ने बताया कि नवरात्रों को सफल बनाने में सभी ने अपना सहयोग दिया है। इन नवरात्रों में कुल नकद चढ़ावा 95 लाख रुपये चढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed