फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   महिलाएं शक्ति ऐप पर करें शिकायत, बीस सेकेंड में मिलेगा जवाब

महिलाएं शक्ति ऐप पर करें शिकायत, बीस सेकेंड में मिलेगा जवाब

Fri, 04 Jan 2019 09:34 PM IST
sandeep kumar sandeep kumar
Updated Fri, 04 Jan 2019 09:34 PM IST
विज्ञापन
महिलाएं शक्ति ऐप पर करें शिकायत, बीस सेकेंड में मिलेगा जवाब

विज्ञापन
ऊना। महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार ने शक्ति ऐप लांच किया है। आपातकालीन स्थिति में महिलाएं इस पर शिकायत करती हैं तो उसका प्रत्युत्तर महज 20 सेकेंड में मिलता है। डीएसपी हेडक्वार्टर अशोक वर्मा ने शुक्रवार को ऊना स्थित डिफेंस अकादमी में अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम में यह जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं से संबंधित अपराध तथा इस दिशा में बनाए गए कानून की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रदेश में गुड़िया हेल्पलाइन 1091 के अलावा 9459100100 नंबर चल रहा है, जिस पर कोई भी महिला कभी भी शिकायत कर सकती है। पुलिस महिला की लोकेशन ट्रेस कर उस तक शीघ्रातिशीघ्र मदद पहुंचाने को प्रतिबद्ध है। इस मौके पर अकादमी के निदेशक कर्नल कुलदीप सिंह (वीएसएम), कर्नल डीपी वशिष्ठ, सेवानिवृत्त एचएएस ठाकुर टेक चंद, कैप्टन विजय शंकर शर्मा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में करीब 130 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

आत्मविश्वास जगाएं छात्राएं : सांची बस्सी
कार्यक्रम में बतौर वक्ता पहुंचीं महिला कार्यकर्ता एवं रोटरी इनर व्हील क्लब उमंग की सचिव सांची दीपिका बस्सी ने कहा कि छात्राएं खुद में आत्मविश्वास का भाव जगाएं। तभी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज बेटी बचाओ, बेटा पढ़ाओ अभियान की आवश्यकता है। क्योंकि बेटे शिक्षित और संस्कारी होंगे तो महिलाओं का सम्मान करेंगे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को जीवन में आगे बढ़ने के टिप्स दिए।
विज्ञापन


जुनून और जोश से हासिल होगा लक्ष्य : कर्नल कुलदीप
डिफेंस अकादमी के निदेशक कर्नल कुलदीप सिंह (वीएसएम) ने इस अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित करने के लिए अमर उजाला तथा अतिथियों का आभार जताया। उन्होंने संस्थान के प्रशिक्षु छात्र व छात्राओं को कहा कि लक्ष्य हासिल करने के लिए जुनून और जोश बरकरार रहना चाहिए। एक बार असफलता का यह मतलब नहीं कि लक्ष्य आपसे छिटक गया। बल्कि असफलता और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अपराजिता की विस्तार योजना क्या है : अंजलि
छात्रा अंजलि ने अपराजिता अभियान की विस्तार योजना और इसके लक्ष्यों पर सवाल किया। इस पर अमर उजाला प्रतिनिधि की ओर से अभियान के विषय में जानकारी दी गई।

बच्चियों से दुष्कर्म पर कितनी सजा : मनीषा
मनीषा ने सवाल किया कि बच्चियों से दुष्कर्म पर कितनी सजा का प्रावधान है। इस पर डीएसपी अशोक वर्मा ने कहा कि नए कानून के तहत फांसी तक की सजा का प्रावधान है। जबकि अन्य मामलों में दस वर्ष व आजीवन कारावास की सजा होती है।



गुड़िया हत्याकांड का स्टेटस क्या है : किरण
छात्रा किरण देवी ने शिमला के कोटखाई में हुए गुड़िया हत्याकांड के स्टेटस के बारे में सवाल किया। डीएसपी की ओर से इस मामले का अपडेट बताया गया।

सुमित मौत मामले का क्या हुआ : सोनिया
छात्रा सोनिया ने हाल ही में जिला में सुमित कुमार की हुई संदिग्ध मौत मामले की जानकारी मांगी। डीएसपी ने अब तक की जांच का हवाला देते हुए इस मामले पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed