फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   नोटिस बोर्ड पर डिस्पले करें मिड-डे मील के मापदंड

नोटिस बोर्ड पर डिस्पले करें मिड-डे मील के मापदंड

Wed, 17 Oct 2018 10:41 PM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
नोटिस बोर्ड पर डिस्पले करें मिड-डे मील के मापदंड
ऊना। अब सभी सरकारी स्कूल प्रमुखों को मिड-डे मील से संबंधित सभी मापदंडों को नोटिस बोर्ड पर डिस्पले करना होगा। इसके साथ-साथ नोटिस बोर्ड पर पूरे सप्ताह मिड-डे मील में बनने वाले खाने की जानकारी, मिड-डे मील पर खर्च होने वाला बजट सहित विद्यार्थियों की संख्या भी प्रकाशित करनी होगी। इसके लिए शिक्षा निदेशालय की ओर से स्कूल प्रबंधनों को निर्देश भी जारी किए हैं। विद्यालय को परोसने वाले मिड-डे मील को अच्छी तरह से धोकर, स्वच्छ सब्जियों व साफ-सुथरे रसोई घर में ही तैयार करने के भी निर्देश दिए हैं। इसके साथ स्कूल प्रबंधन उचित सामग्री डालकर मिड-डे मील को पौष्टिक आहार बनने के बाद ही विद्यार्थियों को परोसे। इसके साथ पौष्टिक मिड-डे मील की जांच के लिए शिक्षा विभाग की निरीक्षण विंग टीम को भी औचक निरीक्षण करने के लिए विभाग की ओर से सख्त निर्देश जारी किए हैं। वर्तमान समय में जिला ऊना के 95 माध्यमिक स्कूलों, 48 हाई स्कूलों, 199 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों सहित 502 प्राथमिक स्कूलों में मिड-डे मील विद्यार्थियों को वितरित किया जाता है। इसके साथ सरकारी स्कूलों में प्रथम कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को ही मिड-डे मील की सुविधा प्रदान की गई है। जिला कोर्डिनेटर अतुल ने बताया कि इस संबंध में सरकारी निर्देशों के अनुसार स्कूल प्रबंधनों को भी आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed