{"_id":"5bb8dc97867a5514c57adfb7","slug":"101538841751-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 बेटियों को आज मिलेगा सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 बेटियों को आज मिलेगा सम्मान
Updated Sat, 06 Oct 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
Girl Child
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना। जिले का पांचवां जनमंच कार्यक्रम कुटलैहड़ विस क्षेत्र के तहत मंदली में रविवार को आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति द्वारा बेटियों के सम्मान में लाई गई योजना का भी शुभारंभ किया जाएगा।
पहले चरण में कुटलैहड़ की 14 पंचायतों की बेटियों को सम्मानित किया जाएगा। चयनित 14 बेटियों की फोटो का बोर्ड भी पंचायत में लगाया जाएगा। बेटियों के बोर्ड भी उपायुक्त के निर्देश पर जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा तैयार किए गए हैं। इन बोर्डों पर बेटी की फोटो, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि और उसकी उपलब्धि का ब्योरा होगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी सतनाम सिंह ने कहा कि उपायुक्त राकेश प्रजापति की उपस्थिति में ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर बेटियों को सम्मान देंगे और पंचायतों को बोर्ड उपलब्ध करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
यही नहीं इसके अलावा उत्कृष्ट ऊना के तहत 14 पंचायतों के उन 60 परिवारों को उपायुक्त कार्ड भी उपलब्ध करवाया जाएगा, जिनके परिवार में केवल बेटियां हैं। जिलाधीश राकेश कुमार प्रजापति ने बताया कि बेटी है अनमोल योजना के तहत 14 पंचायतों की 22 नवजात बेटियों के परिजनों को 10 हजार रुपये की एफडी उनके सुनहरे भविष्य के लिए उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जन भागीदारी योजना के तहत व्यापारियों को 21 सौ रुपये प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी, जो भी अपने कारोबार का नाम बेटी के नाम पर रखेगा।
विज्ञापन