{"_id":"5a2528cd4f1c1bc5758b6ec2","slug":"101512384717-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौतम अस्पताल में चिकित्सा शिविर 10 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौतम अस्पताल में चिकित्सा शिविर 10 को
Updated Mon, 04 Dec 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना। गौतम अस्पताल एवं एनोरेक्टल क्षार सुत्र केंद्र नंगल रोड नजदीक राधा सत्संग घर ऊना में 10 दिसंबर निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में बतौर मुख्यातिथि जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील चंद्र नाग शिरकत करेंगे।
शिविर सुबह 10 बजे शुरू होगा जो दोपहर तीन बजे तक चलेगा। जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में सेवानिवृत्त क्षार सूत्र सर्जन एवं वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुभाष गौतम, डॉ. आंचल गौतम (एमबीबीएस आईजीएमसी शिमला) रोगियों के स्वास्थ्य की जांच करेंगे।
विज्ञापन
डॉ. सुभाष गौतम ने बताया कि इससे पहले सात दिसंबर को अस्पताल के शुभारंभ पर बतौर मुख्यातिथि संत बाबा बाल महाराज शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि सभी प्रकार के रोगों की जांच और उपचार बिना चीर-फाड़ क्षार सूत्र विधि से किया जाएगा। रोगियों के रक्त की जांच, उपचार और दवाइयां जरूरत अनुसार निशुल्क दी जाएंगी।
विज्ञापन