{"_id":"594bf8ee4f1c1be9208b45b2","slug":"101498151150-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमन बने रोड सेफ्टी क्लब के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमन बने रोड सेफ्टी क्लब के अध्यक्ष
Updated Thu, 22 Jun 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरोली (ऊना)। रमन पाठक को हरोली रोड सेफ्टी के अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है, वहीं कार्यकारिणी के अन्य पदों की भी घोषणा कर दी गई। वीरवार को डीएसपी हरोली अजय राणा की अध्यक्षता में रोड सेफ्टी क्लब की बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से क्लब की कार्यकारिणी बनाने पर विचार विमर्श किया गया। इस पर सभी ने अपनी सहमति जताई। मौजूद सदस्यों में आरके राणा ने अध्यक्ष पद के लिए समाजसेवी रमन पाठक के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका संजय ठाकुर ने समर्थन किया। इसी तरह वरिष्ठ उपाध्यक्ष के नाम के लिए सुनील जसवाल ने जिला परिषद सदस्य अनूप सिंह राणा के नाम का प्रस्ताव रखा गया जिसे नवीन पाठक ने अपना समर्थन दिया। मौजूद सभी सदस्यों की ओर से दोनों पदों के नामों पर सहमति जताई गई। इसी के साथ ही महासचिव के लिए पुलिस ट्रैफिक विभाग के रामस्वरूप को चुना गया। उपाध्यक्ष के लिए राकेश कौशल एवं संजय ठाकुर के नाम पर सहमति बनी, वहीं प्रेस सचिव का कार्यभार संजीव दत्ता को सौंपा गया। इसी तरह सुनील जसवाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। सुरेश शर्मा को सलाहकार के पद के लिए चुना गया। कुलदीप सिंह एवं आरके राणा को सचिव की जिम्मेदारी और नवीन पाठक को सह सचिव बनाया गया। इसके अलावा मोहित, सतनाम सिंह, अमित कुमार, सतनाम सिंह और दिनेश गौतम को सदस्य बनाया गया। इस अवसर पर डीएसपी हरोली अजय राणा ने नवगठित टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि रोड सेफ्टी क्लब की टीम अब संगठित होकर जागरूकता अभियान चलाएगी।
विज्ञापन